{"_id":"6876b36622e1f2df690de1f3","slug":"cleaning-was-done-in-the-wards-under-the-communicable-disease-control-campaign-basti-news-c-207-1-bst1005-140197-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वार्डों में हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वार्डों में हुई सफाई
Wed, 16 Jul 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के लिए अमहट पार्क के समीप पटरियों की सफाई करते नगर पालिका कर्मी।
बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में साफ-सफाई कराई गई। एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई गई। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि मिश्रौलिया, मुरलीजोत, आवास विकास, बभनगांवा में सुबह और दोपहर में अभियान के तहत सफाई हुई। नालियों के सिल्ट निकाले गए। बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए शिव मंदिरों के आसपास भी साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सभी सफाई कर्मियों, नायकों और निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि सफाई में कोई कमी न होने पाए। इसके लिए निगरानी भी की जा रही है। संवाद
शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक कर मांगी खुशहाली
बस्ती। सावन मास के मंगलवार को जिले के सभी शिवमंदिरों में आस्था की भीड़ रही। शिव भक्तों ने सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक कर खुशहाली मांगी। भद्रेश्वरनाथ धाम में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। जलाभिषेक के बाद पूजन-अर्चन किया। इस दौरान कांवड़िए भी पहुंचे। जलाभिषेक के साथ यात्रा शुरू की। भारीनाथ, जागेश्वरनाथ, कड़र, बरवा धाम, कंपनीबाग शिव मंदिर में भी पूजन-अर्चन का दौर सुबह से दोपहर तक चलता रहा। संवाद
कांवड़ मार्गों पर चला सफाई अभियान
बस्ती। 18 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका ने मंगलवार को अभियान चलाकर सफाई कराई। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि अमहट और आसपास मोहल्ले में कांवड़िये विश्राम करते हैं। पुराना डाकखाना, कंपनीबाग, महरीखांवा, सिविल लाइन क्षेत्र में अभियान के तहत सफाई हुई। बताया कि सड़क की पटरियों की सफाई हो रही है। घास और झाड़-झंकाड़ भी साफ कराए जा रहे हैं ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो। चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने बताया कि सफाई पर फोकस है। अमहट घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नियमित निगरानी की जा रही है। घाटों को भी साफ कराया जा रहा है। नदियों के तट पर बैरिकेडिंग भी की जा रही। इस दौरान सफाई निरीक्षक दिनेश वर्मा, केएनए उदयभान, राजाराम, रमेश, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद