फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clash between container and rodways bus

कंटेनर से भिड़ी रोडवेज बस, चालक समेत छह घायल

Wed, 21 Oct 2020 06:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Clash between container and rodways bus
हाईवे के फुटहिया चौराहे पर रोडवेज की बस और कंटेनर से हुई टक्कर। - फोटो : BASTI
कंटेनर से भिड़ी रोडवेज बस, चालक समेत छह घायल
विज्ञापन

नगर थाने के फुटहिया चौकी के पास हुआ हादसा
गोटवा बाजार (बस्ती)। नगर थानाक्षेत्र के फुटहिया पुलिस चौकी के पास स्थित फ्लाईओवर से उतरते समय बस्ती डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। चालक-परिचालक समेत बस में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एनएचआई के एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य रवाना किया गया। रोडवेज बस के चालक दिनेश पांडेय, परिचालक रामकृष्ण मिश्रा के अलावा अर्जुन पुत्र मोहनलाल निवासी दुभरी जिला गोरखपुर, सत्यप्रकाश त्रिपाठी पुत्र रामपति त्रिपाठी निवासी संतकबीरनगर, किरन पत्नी रामप्रसाद निवासी मंगल बाजार बस्ती, सोनिया चौहान पत्नी सुग्रीव निवासी करहपीठिया बस्ती घायल हो गए। सूचना मिलते ही फुटहिया चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र मिश्रा, कांस्टेबल विमल मिश्रा सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed