फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Claims to have caught five hundred monkeys... terror in every street and locality

Basti News: दावा पांच सौ बंदर पकड़ने का...हर गली-मोहल्ले में आतंक

Thu, 04 Dec 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Claims to have caught five hundred monkeys... terror in every street and locality
पिंजरे में कैद उत्पाती बंदर। संवाद
बस्ती। इस जिले के लिए बंदर लाइलाज बीमारी बन गए हैं। नगर पालिका प्रशासन ने पांच महीने पहले शहर में पांच सौ बंदर पकड़वाने के बाद चुप्पी साध ली है, जबकि शहर हो या गांव हर जगह बंदर दिनभर धमाचौकड़ी मचाते रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाओं का पूरा दिन बंदरों को भगाने में बीत जा रहा है। नजर हटते ही बंदर रसोई घर पर टूट पड़ते हैं। कपड़े भी फाड़ दे रहे हैं। फिलहाल बंदरों से बचाव के लिए नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों के पास कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन

बंदर इतने उत्पत्ति हो गए हैं कि लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। शहर का कोई भी ऐसा मोहल्ला अछूता नहीं बचा है, जहां सुबह होते ही बंदरों की धमाचौकड़ी न शुरू हो जाती है। यही हाल अयोध्या से सटे बस्ती जिले का है। लोगों को कहना है कि बंदर इस कदर बेखौफ हो गए हैं, अकेले इंसान पर हमला करने से भी नहीं चूकते हैं। उनका कहना है कि जब-जब अयोध्या में किसी वीवीाआईपी का दौरा होता हे तो इस जिले में बंदरों की संख्या में इजाफा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मंगला कॉलोनी की रहने वाली मिथिलेश पांडेय ने बताया कि बंदरों का झुंड एक से दो बार जरूर छत पर आता है। यदि छत पर सूखने के लिए अनाज रखा है तो उसका बच पाना मुश्किल है। भगाने से भी नहीं भागते हैं। लाठी-डंडा दिखाने पर काटने के लिए दौड़ा देते हैं। चूंकि दिन में पुरुष घर पर रहते नहीं हैं। ऐसे में बंदर कुछ अनाज खा लेते हैं तो कुछ बर्बाद कर देते हैं। पिकौरा शिव गुलाम मोहल्ले की सोनी शुक्ला ने बताया कि बंदरों ने नाक में दम कर रखा है। सुबह से शाम तक बंदर इस घर से उस घर पर मंडराते रहते हैं। नगर पालिका प्रशासन को इन बंदरों को पकड़वाना चाहिए, ताकि शहरियों को इनसे राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed