फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   chori

दो महिलाओं को बांधकर दुकान के बाहर से ले उड़े सौ क्विंटल सरिया

Wed, 16 Dec 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
chori
दो महिलाओं को बांधकर दुकान के बाहर से ले उड़े सौ क्विंटल सरिया
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पिपरा रामकिशुन में हुई वारदात
भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर मंगलवार रात में उतारा गया था एक ट्रक लोहे का सरिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थानांतर्गत पिपरा रामकिशुन जिगिना स्थित भवन निर्माण सामग्री की दुकान के बाहर रखा 101.40 क्विंटल सरिया चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। इस दौरान पास में रहने वाली दो महिलाओं को भी चोरों ने बांध दिया।
वारदात की जानकारी बुधवार अलसुबह पहले कोतवाली में दी गई। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि घटनास्थल पुरानी बस्ती थाने की प्लास्टिक चौकी क्षेत्र में है। इसके बाद यहां तहरीर दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी गिरिश कुमार सिंह और थाना प्रभारी अवधेश राज सिंह ने बताया कि वारदात की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस बस्ती-मुंडेरवा मार्ग के साथ नारंग रोड पर लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के जिगिना निवासी श्रीचंद्र शुक्ला की पुरानी बस्ती थानांतर्गत पिपरा रामकिशुन में श्री ट्रेडर्स के नाम से भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। तहरीर में बताया कि मंगलवार को उनकी दुकान पर 101.40 क्विंटल लोहे का सरिया आया था। सरिया दुकान के बाहर निर्धारित स्थान पर रखा हुआ था। देर रात ट्रक लेकर कुछ लोग आए और यहां रह रहीं दो महिलाओं को बांधकर सरिया ट्रक में लादकर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से निकाल दिया था सिम
दुकान के बगल में रह रहीं दुर्गावती, मायादेवी को चोरों ने सरिया लादते समय उनके हाथ और पांव बांध दिए थे। महिलाओं के पास रखे मोबाइल का सिम निकालकर वापस कर दिया। बुधवार को भोर में किसी तरह से इन महिलाओं ने अपने आप को छुड़ाया और घटना की जानकारी दुकान मालिक को दी। घटना की जानकारी होने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed