{"_id":"68acc242bdd5452241001559","slug":"cho-has-not-been-paid-for-eight-months-memorandum-to-cmo-basti-news-c-207-1-bst1005-142631-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आठ माह से सीएचओ काे भुगतान नहीं, सीएमओ को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आठ माह से सीएचओ काे भुगतान नहीं, सीएमओ को ज्ञापन
Tue, 26 Aug 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिलेभर के सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ वर्कर) में आठ माह से पीबीआई भुगतान न होने से आक्रोश है। उनका कहना है कि वे अपने पीबीआई इंडीकेटर पर पूर्ण ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद नवंबर से अब तक भुगतान नहीं हुआ है। उनके समक्ष आर्थिक समस्या बनी हुई है। उन्होंने सीएमओ से पीबीआई का भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं, तो सभी सीएचओ हड़ताल शुरू कर देंगे।
सीएचओ ने बताया कि अब तक इंक्रीमेंट एरियर व लॉयल्टी बोनस नहीं लगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर हेल्थ प्रमोशन डे का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर साफ-सफाई के लिए जो पैसा आता है संबंधित केंद्रों पर वह पैसा नहीं मिल रहा है। पोलियो अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की ड्यूटी लगी थी अभी तक वह भुगतान नहीं हो पाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की ट्रेनिंग हुई थी अभी तक उसका भी पैसा नहीं मिला। जिन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का एनक्वास पास हो गया है, उनका भी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। सभी सीएचओ ने डीसीपीएम से जल्द से जल्द भुगतान कराने के लिए ज्ञापन भेजा है।