फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'Children will learn from e-pathshala, the picture will change

‘ई-पाठशाला से सीखेंगे बच्चे, बदलेगी तस्वीर’

Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
'Children will learn from e-pathshala, the picture will change
‘ई-पाठशाला से सीखेंगे बच्चे, बदलेगी तस्वीर’
विज्ञापन

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को ई-पाठशाला के फेज चार को प्रभावी बनाने पर मंथन हुआ। वर्चुअल मीटिंग में एसआरजी, एआरपी तथा डायट प्रवक्ता ने बैठक में शिरकत की। डायट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक आनंदकर पांडेय ने कहा कि ई-पाठशाला से बच्चे कुछ नया सीखेंगे तो आने वाले में दिनों में शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर भी बदलेगी।
डायट प्राचार्य ने कहा कि पिछले कुछ महीने शिक्षण कार्य के लिहाज से बेहद कठिन रहे। ऐसे में वर्तमान समय में ही पाठशाला की नई शृंखला शुरू की जा रही है। इस नई शृंखला में हम सबसे मजबूत कड़ी के रूप में जुड़ेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने ई-पाठशाला फेज चार के लिए सभी अध्यापकों से हर संभव सहयोग देने के लिए कहा। वर्चुअल मीटिंग का संचालन करते हुए एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ई-पाठशाला फेज चार से सभी को परिचित कराया।
विज्ञापन

कहा ई-पाठशाला की यह शृंखला मुख्य रूप से पांच घटकों को शामिल करती है। पढ़ाई के लिए ई-सामग्री, अध्यापक-अभिभावक का जुड़ाव, समुदाय को जोड़ना, ई-मेंटरिंग शामिल है। साथ ही प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक प्रतियोगिता पर चर्चा की। इसी क्रम में एसआरजी अंगद प्रसाद पांडेय ने ई-पाठशाला के तहत भेजे गए विषयवार शैक्षणिक सामग्री की पहुंच, विद्यालय विकास योजना तथा क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता डॉ. रविनाथ ने दीक्षा एप, प्रेरणा लक्ष्य, एप रीड, अलांग एप के डाउनलोड और इसके प्रयोग पर चर्चा की। एसआरजी सर्वेष्ट मिश्रा ने फाऊंडेशनल लर्निंग एंड न्यूमैरेसी और रेमेडियल टीचिंग पर जानकारी दी। डायट के प्रवक्ता कुलदीप चौधरी ने प्रेरणा साथी की पहचान उनका चयन और उनकी जानकारी को डाउनलोड करने के बारे में जानकारी दी। अंत में प्रतिभागियों से प्रश्न सुझाव तथा विचार भी आमंत्रित किए गए।

बैठक में डीसी सुनील त्रिपाठी, प्रवक्ता ऋचा शुक्ला, संदीप प्रजापति अमन सेन, एआरपी राकेश पांडेय, जय प्रकाश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, राम शंकर ओझा, अनिल पांडेय, गिरजेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ला, अंबिका प्रसाद पांडेय, संतोष पांडेय, अविनाश शुक्ला, राम शंकर पांडेय, राजकुमार बरनवाल, अविनाश दुबे, रमेश चौधरी, वीरेंद्र पांडेय, अजय श्रीवास्तव, रमेश चंद्र शुक्ला, अभिनव उपाध्याय, गरिमा श्रीवास्तव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, किरण सिंह, मंजू यादव, नीलम पांडेय, दीपक पांडेय, उमाकांत, राकेश बौद्ध, राकेश चंद्र मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, जय प्रकाश चौधरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed