{"_id":"6ad923dc0379d57fe90d2264","slug":"children-will-build-models-of-solar-cars-and-pumps-basti-news-c-207-1-bst1031-169950-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सोलर कार और पंप का माॅडल बनाएंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सोलर कार और पंप का माॅडल बनाएंगे बच्चे
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 29 परिषदीय विद्यालयों को एलबीडी (लर्निंग बाय डूइंग) के तहत शासन ने बजट जारी कर दिया है। जल्द ही विद्यालयों के खातों में रकम भेजी जाएगी। इससे मॉडल में प्रयोग होने वाली सामग्री खरीदी जाएगी। ताकि बच्चे मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिक सोच को विकसित कर सकें।
जिले में लर्निंग बाय डूइंग के तहत 86 विद्यालय चयनित हैं। पहले चरण में 29 विद्यालयों के लिए बजट जारी हुआ है। सरकार एलबीडी के तहत विद्यालयों को चयनित कर बच्चों की वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए संसाधन उपलब्ध करा रही है। जहां बच्चे सोलर कार बनाना सीख रहे हैं वहीं, सूर्य की ऊर्जा से पानी का मोटर संचालित करने में उन्हें दक्षता दी जा रही है।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी उन्हें जागरूक किया जा रहा है। बजट मिलने के बाद बच्चे खुद प्रोजेक्ट बनाएंगे। मॉडल तैयार करेंगे। सामाजिक समस्याओं के समाधान भी ढूंढेंगे।
विज्ञापन
बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि एलबीडी बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को बढ़ावा देगा। इसकी मदद से ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि, बागवानी, पाक कला, स्वास्थ्य व पोषण जैसे क्षेत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।