फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children and elderly people are getting sick

Basti News: सर्दी ने बढ़ाई मुसीबत, बच्चे व बुजुर्ग हो रहे बीमार

Fri, 02 Feb 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 02 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Children and elderly people are getting sick
- सांस की दिक्कत वाले मरीजों के लिए बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ठंड का असर अस्पतालों में दिख रहा है। लगातार सर्दी झेल रहे बच्चे खांसी के साथ पेट दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। पीड़ित बच्चों को लेकर उनके अभिभावक अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक ठंड से बचाव के साथ दवा देकर घर भेज दे रहे हैं।
महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को बालरोग विशेषज्ञ डॉ. रजत साहू बच्चों की जांच कर रहे थे। बताया कि ठंड लगने से पेट में दर्द की शिकायत के मरीज अधिक आ रहे हैं। बच्चों में खांसी के साथ पेट में मरोड़ और सांस लेने में तकलीफ भी है। ठंड के कारण सांस की नली पतली होने से यह समस्या ज्यादा है। इसके लिए बच्चों को भांप दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नेबुलाइजर से ठीक तरह से सांस लेने में मदद मिलती है। गर्म कपड़े और छोटे बच्चों को कंगारू मदर केयर की जरूरत है। उन्हें शरीर से चिपका कर रखें। इससे वह ठंड से बचे रहेंगे। बाहर न निकलेंगे दे, धूप में जरूर बैठें। एक माह तक ठंड से बच्चों को बचाना होगा। खानपान पर ध्यान देने से पेट से संबंधित शिकायतें दूर हो जाएंगी। बच्चों की खून की जांच के साथ उनका वजन समेत अन्य जांचें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...

सांस रोग से परेशान हैं बुजुर्ग

ठंड के कारण सांस के रोगी बढ़े हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन कक्ष में सांस संबंधित दिक्कतों को लेकर बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। उनका एक्स-रे कराया जा रहा है। फिजिशियन डॉ. अंकित चतुर्वेदी ने बताया कि अधिक ठंड के कारण बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लक्षण मिलने पर उन्हें भर्ती किया जा रहा है। पांच से सात दिन में मरीज नार्मल हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed