{"_id":"5d1cf1678ebc3e3cf74fcdaa","slug":"children-admit-in-district-hospital-basti-news-gkp3125603184","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी दस्त व मौसमी बुखार के 50 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी दस्त व मौसमी बुखार के 50 बच्चे
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिर्ल्डेन वार्ड में भर्ती मरीज।
- फोटो : BASTI
उल्टी-दस्त और मौसमी बुखार के 50 बच्चे
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में सीएम के आगमन से पहले डीएम ने किया अस्पताल का दौरा
वार्ड में सफाई भी चाक-चौबंद, भीड़ के बाद भी स्थिति सामान्य
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मौसम बदला तो अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड खचाखच हो गया। वार्ड में 45 बेड पर पचास बच्चे भर्ती हैं, जबकि बुधवार को पीआईसीयू में कोई भी बच्चा भर्ती नहीं है। यहां चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती अधिक तर बच्चों को उल्टी-दस्त, डायरिया और मौसमी बुखार ने अपनी चपेट में लिया है। हालांकि, अस्पताल में भी सीएम के दौरे का असर नजर आया। यहां बृहस्पतिवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम डॉ. राजशेखर ने अस्पताल का कोना-कोना खंगाल लिया। इस दौरे का असर रहा कि चिल्ड्रेन वार्ड के बिस्तर लकदक हो गए और सफाई भी चाक-चौबंद मिली। भीड़ के बावजूद सब कुछ यहां सामान्य है।
बुधवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड को अमर उजाला की टीम ने जांचा। सीएम के दौरे का पूरा असर अस्पताल परिसर में नजर आया। क्योंकि करीब साढ़े दस बजे आयुक्त अनिल कुमार सागर और डीएम डॉ. राजशेखर ने अस्पताल की व्यवस्था पर नजर डाली थी। यहां चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के मुताबिक बच्चों को अस्पताल से ही सारी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। गांधी नगर के तीन साल के रऊफ के पिता रमजान ने बताया कि मंगलवार से ही इस वार्ड में सफाई कराई जा रही है। देर रात तक वार्ड सहित पूरा सिस्टम अपडेट किया गया है। सभी बेडों की चादर बदल दी गई है।
इसी वार्ड में भर्ती एक बच्चे के पिता ने कहा कि उसके बच्चे को उल्टी-दस्त हो रही थी। मंगलवार की देर शाम भर्ती कराया। यहां सारी दवाएं अस्पताल से ही दी गई हैं। बच्चे को डॉक्टर ने भर्ती कराने के बाद दो तीन बार चेकअप आदि किया है। सफाई भी अस्पताल में अच्छी है।
विज्ञापन
प्रभारी एसआईसी डॉ. राम प्रकाश ने कहा कि चिल्ड्रेन वार्ड में भीड़ की वजह से थोड़ी दिक्कत है, मगर जो संसाधन हैं, उसी में व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं दी जा रही हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज ने कहा कि मौसमी बुखार व उल्टी-दस्त के मरीज अधिक आ रहे हैं। इधर, पीलिया का भी प्रकोप बढ़ा है। ऐसे में बीमारी से बचने के लिए लोग पानी उबालकर ठंडा करने के बाद पीएं और बच्चों को भी वही पानी पिलाएं। बासी भोजन अथवा खुले में रखा खाना व कटे फल आदि न खाएं।