{"_id":"5d28c3a98ebc3e6c9b480221","slug":"chief-secretary-of-kandwara-mela-reviewed-basti-news-gkp3136144192","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... कांवड़ यात्रा: अयोध्या पहुंचे सूबे के आला अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो... कांवड़ यात्रा: अयोध्या पहुंचे सूबे के आला अधिकारी
विज्ञापन
भदेश्वनाथ मंदिर
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी अच्छी है पर तालमेल भी अच्छा हो : मुख्य सचिव
बस्ती। सावन में शिव भक्तों की संभावित भीड़ और कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार को अयोध्या में उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। मुख्य सचिव डा. अनूप चन्द्र पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख गृह अरविन्द कुमार एवं डीजीपी ओपी सिंह ने बस्ती समेत संबंधित पांच मण्डलायुक्तों, डीआईजी, डीएम और एसपी के साथ तैयारी का फीडबैक लिया। आईजी/डीआईजी आशुतोष कुमार एवं प्रभारी कमिश्नर/डीएम डाक्टर राजशेखर ने तैयारियों का ब्योरा बताया। तैयारियों से संतुष्ट मुख्य सचिव ने कहा कि जितनी अच्छी तैयारी है,उतना ही बेहतर समन्वय व आपसी ताल-मेल के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। 15 जुलाई को पु: शासन स्तर पर समीक्षा की जाएगी।
प्रमुख सचिव गृह एवं डीजीपी ने तीन बिन्दुओं पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता बताई। ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियन्त्रित और सभी जनपदीय अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल एवं उसका रिस्पांस देना प्रमुख है। बस्ती के अलावा बैठक में लखनऊ, गोरखपुर, देवीपाटन, अयोध्या के अन्तर्गत आने वाले जनपदों की समीक्षा की गई। प्रभारी मंडलायुक्त एवं आईजी/डीआईजी ने भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक की तैयारी के साथ ही अयोध्या से भदेश्वरनाथ मंदिर तक के रूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 17 जुलाई से 15 अगस्त के बीच कांवड़िया सरयू जी का जल लेकर भदेश्वरनाथ में जलाभिषेक करते है। 29/30 जुलाई को कांवड़ यात्री जलाभिषेक करेंगे।
घाट से सड़क तक के प्रबंध की जानकारी
घाटों पर मोटर चालित नाव पर पीएससी के जवान, जल एवं थल बैरीकेटिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था की जानी है। स्वास्थ सेवाओं के लिए कांवड़ियों के रास्ते में पड़ने वाले समस्त सीएचसी, पीएचसी एवं 108 एम्बुलेन्स सेवा 24 घण्टे कार्यरत रहेगी। मेले में अस्थाई उपचार केन्द्र, मुख्य मार्गो पर चिकित्सा शिविर, मोबाइल चिकित्सालय तथा मुख्य कावंड़ मार्गो पर सभी सीएचसी, पीएचसी को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये है।