फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chief Minister's Model Composite Schools will be built in all four tehsils in Basti, news in hindi

बस्ती में मॉडल स्कूल: चारों तहसीलों में बनेंगे 25-25 करोड़ के मॉडल कंपोजिट स्कूल, सौ करोड़ होंगे खर्च

Sat, 06 Jun 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 03:05 AM IST
सार

वहीं, दो अन्य तहसीलों में विद्यालय निर्माण के लिए पांच से 10 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। नई शिक्षा नीति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में करीब 1500 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा होगी। 

विज्ञापन
Chief Minister's Model Composite Schools will be built in all four tehsils in Basti, news in hindi
कंपोजिट विद्यालय( सांकेतिक)

विस्तार

जिले की चारों तहसीलों में 100 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। इन विद्यालयों में एक ही छत के नीचे प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के बच्चों को पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी। हर्रैया और रुधौली में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए भूमि मिल गई है।

विज्ञापन


बजट मिलने के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रत्येक विद्यालय के निर्माण पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, दो अन्य तहसीलों में विद्यालय निर्माण के लिए पांच से 10 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। नई शिक्षा नीति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में करीब 1500 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा होगी।
विज्ञापन


इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में 30 कक्ष बनवाए जाएंगे। डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म, डिजिटल लर्निंग के माध्यम से गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास, डिजिटल उपकरणों की व्यवस्था के साथ ही अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, कंम्प्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी आदि संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 11 और 12 के बच्चों के लिए विज्ञान, कला और वाणिज्य विषय की अलग-अलग कक्षाएं संचालित करने की व्यवस्था की जाएगी। खेल मैदान व कौशल विकास की सुविधा के साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिकतम शैक्षणिक परिवेश मिलेगा। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप दो तहसील में जमीन मिल गई है।

वहां निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा दो अन्य तहसील में जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन से पत्राचार किया गया है। साथ ही निर्माण के लिए जरूरी कवायद की जा रही है।


स्कूल के पहुंच मार्ग का रखा गया है ध्यान :
अधिकारियों ने बताया कि स्कूल निर्माण के लिए हाईवे व प्रमुख मार्गों के आसपास ही विद्यालय निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि तहसील स्तर पर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके। विद्यालय निर्माण के लिए न्यूनतम पांच और अधिकतम 10 एकड़ भूमि की जरूरत होगी। दो जगह भूमि मिलने पर टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से स्थानीय लोगों में उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed