{"_id":"6748bdd454e047530d068454","slug":"chief-minister-youth-entrepreneur-development-campaign-scheme-will-start-basti-news-c-207-1-sgkp1006-128039-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना होगी शुरू
विज्ञापन
बस्ती। एमएसएमई इकाइयों को गति प्रदान किए जाने के लिए प्रतिवर्ष एक लाख नई सूक्ष्म इकाइयों को स्थापित किए जाने के लक्ष्य के साथ मिशन मोड में 10 वर्षों की समयावधि में 10 लाख नई सूक्ष्म इकाइयां स्थापित किए जाने के लिए नई योजना ‘’’’मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना’’’’ शुरू की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने दी। उन्होंने बताया कि योजना हेतु ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जा रहा है।
योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए, आयु 21 से 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास हो, आवेदक सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण योजनाओं का लाभार्थी हो या मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से कौशल संबंधित सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/ डिग्री हो, ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे। मिशन मोड में योजना का क्रियान्वयन में संगठनात्मक ढांचा जनपद स्तर, राज्य स्तर एवं उच्च स्तर पर गठित समिति के माध्यम से होगा।
जनपद स्तर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) योजना के क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी होगी। उक्त प्रबंधन इकाई के अध्यक्ष जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी तथा सदस्य सचिव उपायुक्त उद्योग होंगे। संवादह