{"_id":"675dc1bf8e571a2ac90ff561","slug":"chhapra-durg-express-will-run-from-tomorrow-passengers-will-get-convenience-basti-news-c-207-1-sgkp1006-128805-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कल से चलेगी छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सहूलिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कल से चलेगी छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सहूलिय
Sat, 14 Dec 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
-कोहरे के चलते रेलवे बोर्ड ने कर दिया था निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोहरे के चलते पूर्व में रेलवे बोर्ड की ओर से निरस्त की गई छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन को यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए दोबारा बहाल कर दिया गया है। अब यह ट्रेन 16 दिसंबर से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार चलेगी।
छपरा से चलकर गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या के रास्ते दुर्ग तक जाने वाली छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस पिछले कुछ दिनों से कोहरे के कारण निरस्त चल रही थी। इससे यात्रियों को आने-जाने में असुविधा उठानी पड़ रही थी। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने दोबारा छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन कोहरे के चलते निरस्त थी। अब इस ट्रेन का संचालन दोबारा बहाल कर दिया गया है। ट्रेन के नियमित चलने से यात्रियों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर देवरिया के नूनखान रेलवे स्टेशन यार्ड में ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते रेल प्रशासन की ओर से ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते 16, 21 और 23 दिसंबर को अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 40 मिनट और काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से चलेगी। जबकि दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 35 मिनट की देरी से जाएगी।