फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cheers echoed from homes to temples, devotees worshiped mother Shailputri

Basti News: घर से मंदिरों तक गूंजे जयकारे भक्तों ने की मां शैलपुत्री की पूजा

Mon, 31 Mar 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 31 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cheers echoed from homes to temples, devotees worshiped mother Shailputri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के मंदिरों में सुबह से ही जयकारे गूंजने लगे। भक्तों ने व्रत रखकर मां शैलपुत्री की पूजा की। मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित कर व्रत रखा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में माहौल भक्तिमय नजर आया। पूजन सामग्री की दुकानों पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।
चैत्र नवरात्र की तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं। मंदिरों में रात से ही मां भक्त उमड़ने लगे थे। पौ फटने से पहले ही मंदिरों श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। मां दुर्गा की जयघोष के साथ भक्तों ने मां को चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित किया। दोपहर तक मंदिरों में घंटा घड़ियाल गूंजता रहा। देवी मंदिरों में पुरोहित और घरों में भक्तों ने कलश स्थापना की।
विज्ञापन

आवास विकास मोड़ पर स्थित काली मंदिर, दुर्गामंदिर कप्तानगंज, गायत्री मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। भक्तों में अपार उत्साह दिखा। पुरुष, महिलाएं और बच्चे हाथों में नारियल, चुनरी, अगरबत्ती, कपूर आदि लेकर मंदिरों में पहुंचे। मंदिरों के आसपास सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रही। पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोहित पंडित राम किंकर ने बताया कि इस साल आठ दिनों का नवरात्र है। मां दुर्गा हाथी पर सवार हो कर आई हैं। यह अत्यंत शुभ है। प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र में मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायिनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी, मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाएगी।
भानपुर तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध बैडा समय माता मंदिर मे चैत्र नवरात्र के पहले दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पूजा-अर्चना की। मंदिर में माथा टेक कर परिवार के मंगल कुशल का आशीर्वाद भी मांगा। प्रत्येक मंगलवार के साथ ही यहां नवरात्र में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित पूजा करने आते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन मांगी गई हर मुराद यहां पूरी होती है। तेज धूप से बचाने के लिए मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर टेंट की व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर, परिवार के साथ मंदिर आने वाले बच्चों के लिए झूले आदि भी लगाए गए हैं।
महागौरी मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ : बभनान। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नवसंवत्सर 2082 शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पर नगर पंचायत के महागौरी मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ हवन व प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर मेें सुबह 10 बजे से कस्बे के व्यापारियों का आगमन शुरू हुआ। उसके बाद पूजन के बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया। दोपहर में आरती के बाद में फलाहार प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुरुजी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी, राधेश्याम कमलापुरी, सभासद दीपू कसौधन, मंदिर के महंत विजय कुमार गुप्ता, विजय व्यास मुन्ना बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed