फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cheating and cheating in the name of sending abroad, order to register a case

Basti News: विदेश भेजने के नाम पर छल व ठगी, मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Sat, 23 Dec 2023 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cheating and cheating in the name of sending abroad, order to register a case
बस्ती। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार राय ने कोतवाली पुलिस को विदेश भेजने के नाम पर छल व ठगी कर एक लाख 70 हजार रुपये हड़प लेने के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला निवासी महेश कुमार ने अधिवक्ता एसएन दूबे के माध्यम से न्यायालय में अर्जी देकर कहा था कि तीन अप्रैल 2023 को शहर के तिरंगा चौराहे पर संतकबीरनगर के अहिरौली निवासी जांबाज अहमद और हर्रैया के बड़हर कला निवासी राम नसीब शिविर लगाकर कुवैत भेजने का आवेदन ले रहे थे। दोनों के झांसे में आकर उन्होंने आरोपियों को रुपये और पासपोर्ट वीजा के लिए दे दिया। एक माह बाद दोनों ने महेश को कुवैत का फर्जी वीजा व पासपोर्ट दिया। जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा तो अधिकारियों ने वीजा फर्जी होने की जानकारी दी। घर लौट आने के बाद महेश ने दोनों से रुपये मांगे तो दोनों ने इन्कार कर दिया। पुलिस भी मामले में केस दर्ज नहीं कर रही थी। परेशान होकर उन्होंने न्यायालय में वाद दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed