फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   chc

जांच को भाजपा की चार सदस्यीय टीम पहुंची सीएचसी

Mon, 12 Oct 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
chc
एजेंसी-संवादसूत्र
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश कार्यसमिति की चार सदस्यीय टीम सोमवार को अधीक्षक व भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुए विवाद की जांच को सीएचसी पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। इस बाबत टीम ने सभी पक्षों के बयान लिए।

टीम पूर्वाह्न करीब 11 बजे दल ओझागंज स्थित कुपोषित बच्ची विंध्यवासिनी के पिता हरिश्चंद्र से मिली। प्रकरण के बारे में जानकारी लेने के बाद विनीत तिवारी के बयान लिए गए। टीम दोपहर करीब दो बजे सीएचसी पहुंची। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी विनोद कुमार घटना के बारे में पूछताछ की। मारपीट की शुरुआत किस ओर से पहले हुई इसके जवाब में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अनभिज्ञता जताई और सीएमओ की ओर से इंटर्नशिप के लिए जारी प्रशिक्षुओं की सूची भी टीम के समक्ष नहीं रख सके। इसके बाद ब्लॉक परिसर में जुटे कार्यकर्ताओं से भी घटना की जानकारी ली गई। यहां पिंटू सोनकर, ओम प्रकाश ओझा, सुनील पांडेय, मोहन मोदनवाल, राजेश त्रिपाठी, पीपी पांडेय, वागीश पांडेय, वीरेंद्र ओझा, बब्बू तिवारी, टीपू पांडेय, शिवचरण जयसवाल आदि ने बयान दर्ज कराया। जांच टीम में यशकांत सिंह, अशोक गुप्ता, राम सिंगार ओझा, रामचरण चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed