फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chaudhary Charan Singh Post Graduate College Padmapur Pandav Nagar

Basti News: चिकित्सकों ने सुझाए मानसिक स्वास्थ्यता के उपाय

Sun, 17 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh Post Graduate College Padmapur Pandav Nagar
बस्ती। चौधरी चरण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय पद्मापुर पांडव नगर में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. अनिल कुमार दुबे ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का जीवन में बहुत महत्व है। मानसिक स्वास्थ्य मन के अच्छी सेहत को दर्शाता है।
विज्ञापन

कहा कि मानसिक बीमारियां एंजायटी, डिप्रेशन, बायपोलर डिसऑर्डर शिजोफ्रेनिया जैसी अनेक बीमारियां है जो हमारे मस्तिष्क में धीरे-धीरे प्रवेश कर जाती हैं और अपने चपेट में पूरी तरीके से ले लेती हैं। इसे हम समझ नहीं पाते। इसके लिए जरूरी है कि लक्षणों को समझ कर और जानकर मेंटल हेल्थ के प्रति हम जागरूक रहेंl साइकेट्रिक नर्स नीलम शुक्ला ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन और योग करना समय पर नींद लेना व्यायाम करना और सकारात्मक सोच का विकास करना आदि उपाय से छात्र-छात्राओं को बताया। साइकाइट्रिक सोशल वर्कर डॉ राकेश कुमार ने बताया कि मस्तिष्क को स्वस्थ रखना केवल व्यक्तिगत जीवन के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि समाज और देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए नियमित चेकअप और संतुलित जीवन शैली अपने की आवश्यकता है l
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरिओम श्रीवास्तव ने आगंतुकों का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल ऑफिसर परमानंद लाल श्रीवास्तव ने कियाl कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed