फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Changing weather is bringing on fevers.

Basti News: मौसम में बदलाव से जकड़ रहा बुखार

Sat, 11 Jul 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is bringing on fevers.
जिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए इंतजार करते मरीज
बस्ती। भीषण गर्मी फिर उमस के बीच बारिश होने से मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। खासतौर पर वायरल फीवर और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को मेडिसिन विभाग की ओपीडी में बुखार से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। चिकित्सक परामर्श दिए, ब्लड जांच के बाद स्थिति सामान्य वाले रोगियों को घर भेज दिए, जबकि स्थिति खराब वाले मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 945 मरीजों को परामर्श दिया गया। फिजिशियन डॉ. राजशेखर का कहाना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाओं तक में लगभग 150 मरीज ऐसे थे जो उल्टी दस्त के साथ ही बुखार से भी पीड़ित थे। खान-पान में लापरवाही को भी इन समस्याओं की बड़ी वजह माना जा रहा है। मेडिसिन विभाग के कहते हैं कि मौसम में बदलाव के वक्त बीमारी फैलती है। इस दौरान सावधानी रखना जरूरी है। यह संख्या पिछले सप्ताह तक 100 के आसपास थी।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि बच्चों में वायरल बुखार की शिकायत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed