Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Change in weather leads to a rise in cold and flu cases; testing facilities at several centers remain non-functional.

Basti News: मौसम में बदलाव से सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े, कई केंद्रों पर जांच सुविधाएं ठप

Mon, 30 Nov 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Change in weather leads to a rise in cold and flu cases; testing facilities at several centers remain non-functional.
सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में मरीज को परामर्श देते आयुष चिकित्सक डाॅ. एपी सिंह संवाद
बस्ती। मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को 39 पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1545 मरीज पहुंचे। बच्चों में सर्दी-जुकाम और निमोनिया के लक्षण दिखे। बुजुर्गों में सांस फूलने की शिकायत सामने आई। मरीजों को जांच के बाद दवाएं और जरूरी सलाह दी गई। कई केंद्रों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के कारण जांच सुविधाएं प्रभावित रहीं। कहीं ब्लड जांच नहीं हो सकी तो कहीं एक्सरे कक्ष बंद मिलने से मरीजों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 43 मरीजों की जांच की। इनमें सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज अधिक रहे। उन्होंने इसे मौसम में बदलाव का असर बताया। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 41 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। यहां बच्चों में निमोनिया के लक्षण भी मिले। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मरीजों को ब्लड जांच की सुविधा दी गई और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रही।
विज्ञापन

वॉल्टरगंज संवाद के अनुसार, पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित बोरा ने 19 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह ने मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित कीं। इस दौरान एलटी अश्वनी कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक चित्रगुप्त, स्टाफ नर्स राजेंद्र प्रसाद और जमील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनान संवाद के अनुसार, पीएचसी पर हरदी बाबू अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. करामुद्दीन खान और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने मरीजों का उपचार किया। यहां कुल 72 मरीजों को दवाएं दी गईं। फार्मासिस्ट विवेक सिंह अनुपस्थित रहे, जबकि आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दिनेश यादव के अवकाश पर होने से आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा नहीं मिल सकी। फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि खुजली और त्वचा संबंधी रोगों के मरीज अधिक पहुंचे। बुखार और जुकाम से पीड़ित मरीजों को भी जांच के बाद दवाएं दी गईं। फार्मासिस्ट राजकरन चौधरी, सुरेंद्र सिंह, एएनएम श्वेता देवी और अंकुर यादव मौजूद रहे।
बनकटी संवाद के अनुसार, पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले में महज 20 मरीज पहुंचे। डॉ. सुनील कुमार ने दोपहर दो बजे तक मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। यहां एक्सरे कक्ष बंद मिला। अजय शुक्ला और गीता देवी को एक्सरे कराना था, लेकिन सुविधा नहीं मिलने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। एलटी सुभाष और फार्मासिस्ट पीसी पांडेय ने सहयोग किया। चिकित्सक के अनुसार, यहां भी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक पहुंचे।
भानपुर संवाद के अनुसार, क्षेत्र में सीएचसी के तहत संचालित तीन पीएचसी पर कुल 132 मरीजों ने पंजीकरण कराया। पीएचसी करमहिया में आयुष चिकित्सक डॉ. अमिष कुमार ने 47 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट रामप्रकाश मौर्य ने दवाएं वितरित कीं। यहां एलटी और एलए की तैनाती नहीं होने से पैथोलॉजी जांच नहीं हो सकी। पीएचसी सगरा में 46 मरीज पहुंचे। आयुष चिकित्सक डॉ. वृजनंदन मोदनवाल ने परामर्श दिया और फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं बांटीं। यहां भी एलटी और एलए के अभाव में जांच सुविधा नहीं मिली। पीएचसी परसाकुतुब में एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. अजय कुमार सिंह ने 39 मरीजों का उपचार किया। यहां एलए दीप नारायण ने 11 मरीजों की मलेरिया, टायफाइड, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं वितरित कीं।
कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में 31 मरीजों का उपचार किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. एपी सिंह ने बताया कि बुखार, खांसी, सांस फूलने, पेट दर्द, त्वचा रोग और हड्डियों में दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे थे। फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह ने दवाएं वितरित कीं। एलटी अनूप कुमार ने पांच मरीजों की रक्त जांच की। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. नीरज यादव, स्टाफ नर्स शशि चौधरी और वार्ड बॉय भगवान दास मौजूद रहे।
टिनिच संवाद के अनुसार, पीएचसी पर 10 मरीजों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. रमजान अली ने बताया कि अधिकतर मरीज सर्दी-खांसी से पीड़ित थे। वहीं, परिसर स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय हरदी में चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपमा पांडेय ने 18 मरीजों को परामर्श देकर दवाएं वितरित कीं। दोनों केंद्रों पर कुल 28 मरीज पहुंचे। इस दौरान फार्मासिस्ट रामनयन यादव, एएनएम सुनीता चौहान और स्टाफ नर्स विजय लक्ष्मी मौजूद रहीं।

मुंडेरवा सीएचसी में 20 और ओड़वारा पीएचसी पहुंचे 22 मरीज
मुंडेरवा। मुंडेरवा सीएचसी में महज 20 और ओड़वारा पीएचसी में 22 मरीज आए। सीएचसी पर अलग से जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को एक्सरे जैसी सेवाओं का लाभ भी नहीं मिल सका। सीएचसी के डॉ. अंकुर शुक्ल ने बताया कि मौसम में इन दिनों सर्दी-जुकाम, बुखार, सिरदर्द और आंखों की समस्या वाले मरीज पहुंच रहे हैं। पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायतें भी बढ़ी हैं। ओड़वारा पीएचसी पर भी इसी तरह की समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे। मेले में फार्मासिस्ट अश्वनी कुमार, बबिता अग्रहरि, राजेश यादव, ओपी यादव, जगदंबा चौधरी, सलीमा, रीना, ज्योत्सना सिंह, सत्यप्रकाश और मुनीब मौजूद रहे। संवाद

सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में मरीज को परामर्श देते आयुष चिकित्सक डाॅ. एपी सिंह संवाद

सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में मरीज को परामर्श देते आयुष चिकित्सक डाॅ. एपी सिंह संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed