{"_id":"63c83c1785a1355281071e3e","slug":"champat-took-jewelery-on-the-pretext-of-seeing-incident-captured-in-cctv-camera-basti-news-gkp4647590176-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: देखने के बहाने आभूषण लेकर चंपत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: देखने के बहाने आभूषण लेकर चंपत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Thu, 19 Jan 2023 12:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:12 PM IST
सार
एसओ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि फुटेज में दिख रही महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के देईपार निवासी नीतू की सल्टौआ पड़ाव पर आभूषण की दुकान है। बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे दो महिलाएं उनकी दुकान पर आईं और कान का झाला दिखाने को कहा। उसके बाद महिलाएं दुकान से निकल गई
विज्ञापन
बस्ती समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के देईपार-सल्टौआ पड़ाव स्थित आभूषण की दुकान से बुधवार दोपहर दो अज्ञात महिलाओं ने कान का झाला चुरा लिया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दुकानदार ने पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसओ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि फुटेज में दिख रही महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के देईपार निवासी नीतू की सल्टौआ पड़ाव पर आभूषण की दुकान है। बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे दो महिलाएं उनकी दुकान पर आईं और कान का झाला दिखाने को कहा।
विज्ञापन
उसके बाद महिलाएं दुकान से निकल गई। नीतू का कहना है कि महिलाओं के चले जाने के बाद वह देखीं तो झाला गायब था। इसकी जानकारी देने पर परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जाने लगा। दुकानदार का कहना है कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस उस फुटेज को लेकर महिलाओं की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।