फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   chakravati toofan

चक्रवाती तूफान निसर्ग मचा रहा हलचल

Mon, 01 Jun 2020 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
chakravati toofan
चक्रवाती तूफान निसर्ग मचा रहा हलचल
विज्ञापन

बस्ती। पहले से ही अस्त-व्यस्त मौसम में उथल-पुथल मचाने के लिए नया खलनायक प्रकट हो चुका है, जो केरल में मानसून के दस्तक के उत्साह को काफूर करने पर तुला है। महाराष्ट्र व गुजरात के समुद्री क्षेत्र से उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग तीन दिन से बस्ती मंडल समेत पूरे पूर्वांचल में हलचल मचाए हुए है। जानकार बताते हैं कि दक्षिण पूर्व क्षेत्र से चल रही मानसूनी हवाएं और महाराष्ट्र व गुजरात से आ रहा चक्रवात कुछ दिनों तक चैन से नहीं बैठने देगा।
मौसम विज्ञानियों ने उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बताया है कि मंगलवार और बुधवार को उमस भरी गर्मी रहेगी। आसमान में छिटपुट बादल भी रहेंगे, लेकिन वातावरण में 76 प्रतिशत तक नमी होने के कारण चिपचिपी गर्मी महसूस की जाएगी। शनिवार रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश के बावजूद आसमान साफ नहीं हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री से बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि अनुमान लगाया जा रहा था कि बारिश के कारण तापमान कम रहेगा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र के अनुसार बिहार में मानसून पूर्व की बारिश तेज हो रही है। इधर दो दिन में महाराष्ट्र व गुजरात क्षेत्र में चल रहे चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर कम हो जाएगा। इसलिए बृहस्पतिवार को मानसून पूर्व की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कृषि गतिविधियां हुईं तेज
धान की खेती करने वाले किसानों में शनिवार/रविवार रात की बारिश ने जोश भर दिया। वे धान की नर्सरी डालने के लिए अच्छे बीज की तलाश में बीज भंडारों के लिए निकल पड़े। बड़ी संख्या में किसानों को अपने धान की नर्सरी डालते देखा जा रहा है। इस बार अच्छे मानसून की उम्मीद में किसान धान की खेती का रकबा बढ़ाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed