फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chain snature arrested,

Basti News: ऑटो में महिलाओं की चेन उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 26 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Chain snature arrested,
कोतवाली पुलिस ने जीआईसी के पास से की गिरफ्तार
विज्ञापन

खलीलाबाद के सारही की रहने वाली है आरोपी किरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ऑटो में महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ाने वाली एक महिला आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ घटना को अंजाम देने वाली दो और महिलाओं का पता चला है। पुलिस उनकी तलाश की जा रही है। आरोप है कि इन्हीं दोनों ने मंगलवार को शिक्षिका और एक अन्य महिला के गले से सोने की चेन गायब कर दी थी। पकड़ी गई महिला के कब्जे से चोरी की एक सोने की चेन भी बरामद की गई।
आरोपी किरण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह और उसकी साथी गुड़िया उर्फ करियाई निवासी मीरगंज थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर समेत तीन महिलाओं ने रोडवेज के पास से ऑटो से सोने की चेन चुराई थी। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि कोतवाल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने आरोपी महिला किरण निवासी सारही थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को जीआईसी के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी किरन ने बताया कि 23 सितंबर को तीनों एक साथ बस्ती आई थीं। तीनों रोडवेज तिराहे से ऑटो में सवार हुई। वहीं से एक महिला अपने गोद में लिए हुए बच्चे के साथ बैठी थी। हम लोगों ने कटेश्वर पार्क पहुंचते-पहुंचते उस महिला के पैरों को कुचलना शुरू कर दिया। उसके बच्चे को भी छीनने लगे। इतने में वह महिला भ्रमित हो गई और इसी बीच उसके गले से सोने की चेन चुरा ली। महिला के महिला अस्पताल के पास उतरते ही हम लोग वहां से आगे बढ़ गए। इसके बाद मैं और गुड़िया कुछ दूर आगे जाने पर एक स्कूल के पास उतर गए और गुड़िया के साथ आई तीसरी महिला दूसरी तरफ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed