{"_id":"f7e35b88a003ec6403b9e2f39513c613","slug":"certificates-will-convocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में मिलेगा प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में मिलेगा प्रमाण पत्र
अमर उजाला/बस्ती
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सरकार आईटीआई के उत्तीर्ण छात्रों को एक सफल उद्यमी बनाने के साथ इस व्यावसायिक शिक्षा के प्रति स्कूली शिक्षा प्राप्त युवकों को आकर्षित करने की योजना बनाई है।
इसके तहत अब आईटीआई के उत्तीर्ण छात्रों को उनका प्रमाण पत्र दीक्षांत समारोह में सम्मान के साथ व्यावसायिक शिक्षा के ब्रांड अंबेसडर के द्वारा वितरित किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह का आयोजन जिला स्तर पर होगा। इस आशय का आदेश शासन के सचिव भुवनेश कुमार की ओर से जिलाधिकारियों को जारी किया गया है।
डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि दस फीसदी ऐसे कामगार हैं,जिन्होंने परंपरागत या गैर परंपरागत रूप से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया है, और 25 फीसदी आईटीआई उत्तीर्ण ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अच्छा रोजगार प्राप्त कर सफल उद्यमी के रूप में स्थापित किया।
विज्ञापन
स्कूली शिक्षा प्राप्त अधिकतर युवक आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक नहीं रहते हैं। आईटीआई के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों का सम्मान करने के लिए उन्हें दीक्षांत समारोह में
व्यावसायिक शिक्षा के ब्रांड अंबेसडर के हाथों प्रमाण पत्र वितरित कराने की योजना बनाई है।
दीक्षांत समारोह का नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य को बनाया गया है।