{"_id":"61993b5c81826851c6508bf6","slug":"central-government-truly-friendly-to-farmers-basti-news-gkp417057266","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्र सरकार सही मायने में किसानों की हितैषी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्र सरकार सही मायने में किसानों की हितैषी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘केंद्र सरकार सही मायने में किसानों की हितैषी’
सिद्धार्थनगर जाते समय थोड़ी देर रुके केंद्रीय मंत्री वीके सिंह
डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने किया स्वागत
बस्ती। केंद्रीय मंत्री व पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। वह शनिवार सुबह सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु महोत्सव में शिरकत करने ट्रेन से बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां से वह सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहीं पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है। राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री इसे लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। किसान सम्मान निधि, यूरिया को नीम कोटिंड, मृदा परीक्षण के जरिए खेती की पैदावार बढ़ाने के उपाय के प्रयास सिर्फ भाजपा सरकार ने किए हैं। कृषि कानून किसानों के फायदे के लिए थे, विशेषकर छोटे किसानों के लिए। शायद राजनीति इसके ऊपर अधिक हुई। अब तक किसी सरकार ने ऐसे कानून वापस नहीं लिया।
एआईएमआईएम अध्यक्ष असुदद्दीन ओवैसी के सीएए की वापसी पर दिए गए बयान पर कहा कि ओवैसी खेती नहीं करते, जो खेती नहीं करता वह खेती समझता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में विकास के बलबूते उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है। रेलवे स्टेशन पर डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने उनकी अगुवानी की और माला पहनाकर स्वागत किया।