फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Celebrated republic day

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Thu, 28 Jan 2021 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Celebrated republic day
पुलिस लाइेस में परेड में प्रतिभाग करते पुलिस कर्मी। - फोटो : BASTI
धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

बस्ती। जिले में मंगलवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। महापुुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। मुख्य समारोह पुलिस लाइंस में हुआ।
आयुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने झंडा फहराया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन बृजकिशोर, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक पंचायतीराज अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट में डीएम आशुतोष निरंजन ने तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने गांधी कला भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान एडीएम अभय कुमार मिश्र, सीआरओ नीता यादव, अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने ध्वज फहराया। इस दौरान परियोजना निदेशक आरपी सिंह, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में सरला इंटरनेशनल एकेडमी में झंडा फहराया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य अभिषेक, नीरज शुक्ला आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर पालिका की अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने तिरंगा फहराया किया। इस दौरान ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, शुभम यादव, लवकुश चौबे आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में डॉ. रामदल पांडेय ने झंडा फहराया। इस दौरान विद्यालय अध्यक्ष डॉ. नागरदास मिश्र, प्रबंधक अभय कुमार पाल आदि मौजूद रहे। संट्रेल एकेडमी में विद्यालय निदेशक जेपी तिवारी व सीमा तिवारी ने तिरंगा फहराया। इस दौरान वंदना सिंह, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहीं। आरडी विद्या मंदिर मड़वानगर में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव ने तिरंगा फहराया। इस दौरान पुष्पेंद्र कुमार यादव, साक्षी आदि मौजूद रहीं। आरसीसी पब्लिक स्कूल में डॉ. शैलेश चौधरी ने झंडा फहराया किया। छत्रपाल यादव के मार्गदर्शन में बच्चों ने परेड करके राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस दौरान शिवांगी श्रीवास्तव, अंशीका त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं। स्वामी विवेकानं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed