{"_id":"6441959d512a115c030fc934","slug":"celebrate-festivals-in-a-cordial-atmosphere-basti-news-c-7-1-133198-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सौहार्दपूूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार, प्रशासन आपके साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सौहार्दपूूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार, प्रशासन आपके साथ
Fri, 21 Apr 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करती डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी गोपाल कृष्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। अलविदा की नमाज, ईद व परशुराम जयंती को शांतिपूर्ण मनाने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सौहार्दपूूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की साथ ही हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कहा कि किसी अफवाह पर ध्यान ना दें तथा किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाने पर डिजिटल वालंटियर ग्रुप को सूचित करें।
डीएम ने सभी उप जिलाधिकारी तथा सीओ व थानाध्यक्ष को टीम बनाकर निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। कहा कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल भी क्षेत्र में रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को सुबह से ही साफ-सफाई तथा जलापूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत दी। कहा कि पर्व के दौरान नियमित बिजली आपूर्ति की जाएगी। फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराया जाएगा। सब स्टेशन वार तैनात अवर अभियंता, लाइनमैन की सूची मोबाइल नंबर सहित संबंधित एसडीएम और सीओ को उपलब्ध कराएंगे। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित अधिशासी अभियंता हर्रैया का स्पष्टीकरण तलब किया है।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि शांति व्यवस्था में पुलिस बल सक्रिय सहयोग प्रदान करेगा। किसी प्रकार की समस्या होने पर 112 नंबर या पुलिस कंट्रोल रूम के 9454401933 नंबर पर सूचित कर सकते हैं। एडीएम कमलेश चंद्र बाजपेयी तथा एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रोंं से आए समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। उनमें जगदीश अग्रहरि, रामविलास, राजकुमार पांडेय, निजामुद्दीन, मो. सिद्दीक, मो. अजीज, डा. दिनेश पाडेय, सब्लू खान, कन्हैयालाल गुप्ता, जगवीर सिंह प्रमुख रहे।
विज्ञापन
संचालन सीओ सदर आलोक प्रसाद ने किया। उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दुबे, आनंद श्रीनेत, गुलाब चंद्र, सीओ विनय सिंह, प्रीति खरवार, शेषमणि उपाध्याय, सीएमओ डा. आरपी मिश्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत महेंद्र मिश्रा, ज्ञान प्रकाश, एएमए विकास मिश्रा, ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, शांति समिति के सदस्य तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।