फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CDO raids pathology center, center sealed

Basti News: सीडीओ ने पैथोलॉजी पर मारा छापा, सेंटर सील

Fri, 03 May 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
CDO raids pathology center, center sealed
कैली अस्पताल में घुसकर मरीजों के खून का नमूना लेने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में घुस कर मरीजों का जबरन खून का नमूना लेने की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सीडीओ जयदेव सीएस के नेतृत्व मेंं एसीएमओ डॉ. एके चौधरी व एसडीएम सदर शत्रुध्न पाठक बृहस्पतिवार दोपहर बाद अचानक कैली पहुंच गए।
यहां टीम ने पहले अस्पताल का भ्रमण किया। इसके बाद टीम अस्पताल के सामने स्थित पैथोलॉजी सेंटर पर पहुंच गई। यहां शिकायत की जांच की पुष्टि करने के बाद टीम ने पैथोलॉजी में मौजूद सुविधाओं व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। अनियमितता पाए जाने पर सीडीओ ने सेंटर को सील करने के निर्देश दिए। टीम ने सेंटर सील कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि प्रशासन को शिकायत मिली थी कि अस्पताल में घुस कर पैथोलॉजी सेंटर के कर्मी मरीजों का जबरन नमूना लेते हैं। इसकी जांच के लिए डीएम अंद्रा वामसी ने सीडीओ जयदेव सीएस के नेतृत्व में टीम गठित की थी। टीम ने बृहस्पतिवार को इसकी जांच की तो शिकायत की पुष्टि हो गई। इसके बाद सेंटर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed