फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CBI, which is now looking at the network of Hamid Ashraf

हामिद अशरफ का नेटवर्क अब तलाश रही सीबीआई

Sat, 30 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Sat, 30 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
CBI, which is now looking at the network of Hamid Ashraf
हापुड़ का प्लेटफार्म-एक बंद रहेगा 36 दिन - फोटो : अमर उजाला
आईआरटीसी का साफ्टवेयर हैक कर उसका क्लोन बना ठगी करने के मामले में सीबीआई और रेलवे विजिलेंस की टीम ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से पकड़े गए हामिद अशरफ के को लखनऊ सीबीआई कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


इसके बाद में उसे ट्रांजिट रिमांड पर बंगलूरू ले जाया गया है। सीबीआई और विजिलेंस टीम अब उसके संबंधों का पता लगा रही है।


गुरुवार तड़के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा इलाके से सीबीआई और रेलवे विजिलेंस की टीम ने पुरानी बस्ती पुलिस के सहयोग से हामिद अशरफ (19) को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 10 लैपटाप, 16 एटीएम कार्ड और पासबुकें मिली थी।
विज्ञापन


उसके विभिन्न बैंको में 18 खाते थे। इन खातों की सीबीआई और रेलवे विजिलेंस की टीम पड़ताल कर रही है। इनमें से एक खाते में 50 लाख रुपये मिलने की बात कही जा रही है। यह खाता एक प्राइवेट बैंक का है। अन्य खातों के बारे में बैंकों से ब्यौरा लिया जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों को इस मामले में कुछ विशेष जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बस इतना पता है कि सीबीआई और रेलवे की विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर हामिद अशरफ नामक युवक को गिरफ्तार किया है, उसे टीम पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। सूत्रों की माने तो सीबाआई बस्ती के अलावा आसपास के संतकबीरनगर, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, गोंडा आदि के जिलों में उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुरानी बस्ती पुलिस की माने तो हामिद अशरफ ने इस धंधे से इतना रुपया कमा लिया था कि उसने अपने परिवार के साथ ही अपने सगे संबधियों की भी माली हालत बेहतर कर दी थी। वह आडी जैसी महंगी कार भी लेने की तैयारी में था। 


इस संबंध में एसपी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सीबीआई और रेलवे विजिलेंस की टीम ने हामिद अशरफ को पकड़ा है। इसमें बस्ती पुलिस की भूमिका गिरफ्तारी के समय मदद की थी। इस मामले में सीबीआई और रेलवे की विजिलेंस टीम गोपनीय तरीके से अपना काम कर रही है।

हामिद को लेकर हर कोई हैरत में
महज 19 साल की उम्र में इंटर के छात्र हामिद अशरफ के कारगुजारी को लेकर हर कोई हैरत में है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि सीधा-साधा दिखने वाला यह युवक इतना शातिर होगा। पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षण रणधीर मिश्र ने बताया कि जब वह पकड़ा गया तो आसपास के रहने वाले उसे हैरत भरी निगाहों से देख रहे थे। लोगों को लगता ही नहीं था कि हामिद अशरफ रेलवे का साफ्टवेयर हैक कर उसका क्लोन बनाकर पूरे देश में बेचा होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed