{"_id":"5b1ebc644f1c1bf76e8b78b5","slug":"cash-problem-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर गहराया नकदी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर गहराया नकदी संकट
basti
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़ा एटीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लगन शुरू होने में अभी तीन दिन है लेकिन एटीएम से नकदी गायब है। सोमवार को जरूरतमंद शहर के एटीएम का चक्कर लगाते रहे। बैंकों में भी खासी भीड़ रही।
जिले में 27 बैंकों की 178 शाखाएं स्थापित हैं। इनके 123 एटीएम भी खाताधारकों की सुविधा के लिए मंडल मुख्यालय से लेकर कस्बों और देहात की बाजारों में लगे हैं। शहर में 42 तो कस्बों और बाजारों में कुल 81 एटीएम स्थापित हैं। सोमवार को शहर के एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक और आईसीआईसीआई के कुछ एटीएम पर ही नकदी निकल रही थी जिसके लिए लंबी लाइन दिनभर लगी रही।
वहीं, मुंडेरवा स्थित एसबीआई एटीएम से उपभोक्ता निराश होकर लौट रहे हैं। यह हाल बैंक का भी है जहां खाताधारक भारतीय स्टेट बैक में सुबह से ही लाइन लगाते हैं और शाम को खाली हाथ लौट जाते हैं। खाताधारक आदित्य, रामकेश, सत्यप्रकाश, मनीष, महादेव आदि ने बताया कि एटीएम तो महीने में एक आधे घंटे के लिए ही खुलता है। जबकि शाखा प्रबंधक रवि कुमार सिन्हा ने बताया कि बस्ती चेस्ट से कम रुपये मिलते हैं और ब्रान्च में कैश कम जमा होने के कारण दिक्कत है। सल्टौआ में लगा एटीएम बेमतलब सिद्ध हो रहा है। सोमवार को भी एसबीआई का एटीएम बंद रहा। क्षेत्रीय व्यावसायिक केंद्र होने से राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाएं भी हैं। इनमें एसबीआई का एटीएम कब खुलेगा कोई बताने वाला भी नहीं है। व्यवसायी भोला जायसवाल, कृपाशंकर श्रीवास्तव, दिनेश कुमार दुबे, राम ललित चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, मुन्ना शुक्ल आदि ने बताया कि अधिकतर ही इस एटीएम पर समस्याएं बनी रहती हैं। मजबूर होकर शहर तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक रमजान चल रहा है। लगन भी शुरू होने को है लेकिन क्षेत्र के एटीएम कैशलेस हैं। सिंडिकेट बैंक का एटीएम खुला मिला लेकिन नो कैश है तो एसबीआई बनकटी का एटीएम कई दिनों से बंद है। बरहुआ के अशोक कुमार, भरवलिया के प्रभाकर पाल, अंबुज पाल का कहना है कि रकम के लिए सिंडीकेट बैंक गया लेकिन एटीएम बंद था। शाखा में नेटवर्क नहीं का गेट पर चस्पा लगा दिया गया। सोनहा क्षेत्र में पीएनबी भिरिया ऋतुराज, एसबीआई भानपुर, शंकरपुर , तुसायल , नरखोरिया, बैकों में लगे एटीएम काफी दिनों से बंद हैं। महेंद्र प्रजापति, मोहम्मद शफीक, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेद्र कुमार, कृपाशंकर, प्रदीप कुमार, अमित श्रीवास्तव आदि खाताधारकों ने बताया कि क्षेत्र के सभी बैकों के एटीएम का ताला काफी दिनों से नहीं खुल रहा है जिससे इमरजेंसी में नकदी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
यहां कभी कभार खुलता है एटीएम
दुबौलिया/महराजगंज। दुबौलिया क्षेत्र में एसबीआई का चिलमा और दुबौलिया कस्बे में एटीएम है। लेकिन कभी-कभार ही खुलता है। आएदिन नो कैश या नो नेटवर्क का बोर्ड टंगा रहता है। इस क्षेत्र के खातधारकों को नकदी के लिए तहसील मुख्यालय जाना पड़ता है। बंटी पांडेय, अजय यादव, प्रेम नाथ सिंह, राजवंत सिंह, लाखन सिंह, सोनू सिंह व राजेश सिंह आदि ने अपनी परेशानी बयां की। वहीं, हर्रैया ब्लॉक के केशवापुर में बैंक में भी कैश के लिए लाइन लगने के बाद भी निराश होना पड़ता है। एसबीआई केशवापुर में लगभग 60 हजार खाताधारक हैं। 500 से अधिक लोग प्रतिदिन लेनदेन के लिए आते हैं। सोमवार को बैंक पहुंचे पिपराकाजी के राम मूरत, पिकौरा गांव के रवि सिंह, भैंसा चौबे के अवनीश यादव, रतनपुरा गांव के मूरतराम ने बताया कि बैंक में अपनी कमाई लेना आसान नहीं है।दिन भर लाइन में खड़ा रहने के बाद भी भुगतान नहीं मिल रहा है। दो से तीन हजार ही एक दिन में देते हैं। खाताधारकों का कहना है कि बैंक प्रबंधक बस एक दो दिन में स्थिति ठीक होने का आश्वासन देते रहते हैं।
ईद से पहले भर जाएंगे एटीएम: एसीएम
एसबीआई एसीएम पीके श्रीवास्तव का कहना है कि कैश की कुछ कमी से एटीएम से निकासी में समस्या हो रही है। आरबीआई से कैश मंगाया गया था जो कि अभी तक चल रहा था। लगातार आरबीआई से बात की जा रही है जल्द से जल्द बैंकों और एटीएम में कैश उपलब्ध करा दिया जाएगा। हमारा पूरा प्रयास है कि ईद से पहले सारे एटीएम को कैश से भर दिया जाए ताकि दो-तीन दिन तक कैश को लेकर कोई समस्या न हो सके।