फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cash and jewelery stolen from locked house

Basti News: बंद मकान से नकदी और जेवर चोरी

Tue, 24 Dec 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from locked house
कप्तानगंज(बस्ती)। कल्यानपुर गांव में रविवार की रात बेखौफ चोरों ने खिड़की के रास्ते घुसकर बंद मकान से नकदी और जेवर सहित कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कल्यानपुर के मुकेश कुमार मुंबई में शटरिंग का काम करते हैं। घर पर पत्नी रागिनी देवी बच्चों के साथ रहती हैं। रागिनी देवी के मुताबिक उनके पिता की मौत हो जाने के कारण इन दिनों मायके गई हुई थीं। सोमवार की दोपहर 12 बजे अपने भाई किशन कुमार के साथ घर पर बच्चों का कपड़ा लेने आईं तो सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखा गैस सिलिंडर, इंडक्शन चूल्हा, मंगलसूत्र, पायल सहित कीमती सामान, गुल्लक में रखे तीन हजार रुपये नकदी चोर चुरा ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed