{"_id":"668adfc4995c621c1b09ef01","slug":"case-will-be-filed-against-half-a-dozen-employees-for-not-depositing-money-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120088-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रुपये न जमा करने पर आधा दर्जन कर्मियों पर होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रुपये न जमा करने पर आधा दर्जन कर्मियों पर होगा केस
Mon, 08 Jul 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ कार्य खंड प्रथम का मामला
वेतन से अधिक भुगतान के प्रकरण में छहकर्मियों के निलंबन के बाद एक्शन में एक्सईएन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बाढ़ कार्य प्रथम खंड में कार्यरत आधा दर्जन कर्मचारियों के निलंबन के बाद अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा चुकी है। अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने दावा किया कि बहुत जल्द कर्मचारियों की ओर से किए गए अतिरिक्त भुगतान की राशि वसूल कर ली जाएगी। तेलियाजोत निवासी आलोक द्विवेदी की शिकायत के बाद हुई जांच के बाद दो जुलाई को निलंबन की कार्रवाई की गई थी।
बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने वेतन के नाम पर करीब 1.23 करोड़ रुपये के गोलमाल का मामला पिछले सप्ताह दो जून को पकड़ा था। दोषी मिले पांच कर्मियों और वेतन लिपिक को निलंबित कर दिया था। पता चला था कि पिछले दो वर्ष में विभागीय कर्मचारियों के खाते में एक करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का भुगतान वेतन मद में कर दिया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि धन की रिकवरी करवाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
आरोप है कि राजकीय धन को गबन करने के उद्देश्य से वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार ने अपने बैंक खाते एवं चार सह कर्मचारी कनिष्ठ सहायक ओम नारायण पाठक, सींच पर्यवेक्षक हरिश्चंद्र, महेंद्र कुमार टिंडेल, मेट घनश्याम द्वारा वेतन मद में अधिक की पूर्ति की गई। अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंडे प्रथम बस्ती ने नोटिस जारी कर वेतन मद में ली गई और अधिक रकम प्रशासनिक कोष में जमा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद महेंद्र कुमार टिंडेल ने 3 लाख 28 हजार 736 रुपये एवं घनश्याम से दो लाख 66 हजार 268 रुपये वेतन से अधिक ली गई रकम राजकोष में जमा कर दिए। मगर, तीन बार अवसर दिए जाने के बावजूद वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार ने 55 लाख 22 हजार, कनिष्ठ सहायक ओम नारायण पाठक, हरिश्चंद्र सींच पर्यवेक्षक ने रुपये जमा नहीं किए।
विज्ञापन
कार्यालय अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड प्रथम कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अरविंद ने डाटा में गोलमाल किया। वेतन लिपिक रमेश चंद्र ने अभिलेख का परीक्षण ठीक से न करते हुए कार्य में लापरवाही बरती। अधीक्षण अभियंता स्तर से वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार, कनिष्ठ सहायक ओमनरायन पाठक, सींच पर्यवेक्षक हरिश्चंद्र व वेतन लिपिक रमेश चंद्र को निलंबित किया जा चुका है। अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने महेंद्र कुमार और घनश्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।