{"_id":"66ccd967bd2e00f3ac0a7376","slug":"case-related-to-the-death-of-two-including-a-child-in-the-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122705-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में बालक समेत दो की मौत के मामले में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में बालक समेत दो की मौत के मामले में केस
Tue, 27 Aug 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दो सड़क हादसों में घायल बालक समेत दो लोगों की मौत के मामले में वाल्टरगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।
केऊवा जप्ती शिवमंदिर मोड़ के पास 17 अगस्त को सड़क हादसे में घायल बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। केऊवा जप्ती निवासी रमेश ने तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटे अखिलेश (11) को एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान 25 अगस्त की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज किया है।
इसी थाना क्षेत्र के पैड़ा चौराहा स्थित शिव गुलाम शहीद स्थल के पास 25 अगस्त को हुए हादसे में घायल की मौत में भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। मंझरिया निवासी शिवेंद्र चौधरी ने तहरीर में बताया है कि उनके पिता खेत देखकर लौट रहे थे। तभी एक बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद

26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद
विज्ञापन