{"_id":"66ef3724d2da3cab0002d0e4","slug":"case-registered-under-cow-slaughter-and-animal-cruelty-act-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124241-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज
Sun, 22 Sep 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने गोवध के मामले में अज्ञात शख्स पर केस दर्ज किया है।
बटेला निवासी अजीत गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह घास लेने सुबह करीब 9:30 बजे रेलवे लाइन के पास खेत में गए थे। वहां एक व्यक्ति काले रंग के बछड़े को क्रूरता पूर्वक रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में बांधते हुए दिखा। वह उसका वध करने के लिए किसी व्यक्ति को बुला रहा था। नजदीक पहुंचने पर वह भाग गया। अजीत ने बंधे बछड़े को खोला दिया। मौके पर चाकू, तराजू, बांट, पन्नी, रस्सी और जानवर का अवशेष पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले सामान को कब्जे में ले लिया। प्रकरण में अज्ञात शख्य पर गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद