फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case of rape of a minor girl transferred from Delhi to Basti

Basti News: दिल्ली से बस्ती ट्रांसफर हुआ किशोरी से दुष्कर्म का केस

Wed, 29 Oct 2025 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Case of rape of a minor girl transferred from Delhi to Basti
बस्ती। घर से नाराज होकर निकली किशोरी के साथ रायबरेली और लुधियाना में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रकरण में दिल्ली की सब्जी मंडी नार्थ थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस बस्ती कोतवाली ट्रांसफर किया। उसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र की पीड़िता ने तहरीर दी कि जनवरी 2025 में वह घर से निकल गई थी। वह ट्रेन से दिल्ली न जाकर लुधियाना पहुंच गई। वहां एक महिला के घर पर करीब एक माह तक काम किया। वह घर लौटने के लिए शेरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो उसकी मुलाकात अमन कुमार तिवारी नामक युवक से हुई। उसने अपने साथ चलने का प्रस्ताव दिया। कुछ दिन बाद वह उसे रायबरेली लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे फिर लुधियाना ले गया और कई बार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि अमन की पत्नी सपना देवी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया, और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किसी तरह वह वहां से भागकर दिल्ली पहुंची और सब्जी मंडी नार्थ थाना में शिकायत की। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी अमन कुमार तिवारी निवासी रायबरेली और उसकी पत्नी सपना देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed