Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case of firing at Block Pramukh husband remains unsolved even after 20 days

Basti News: ब्लॉक प्रमुख के पति पर फायरिंग का मामला 20 दिन बाद भी अनसुलझा

Sun, 01 Nov 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Case of firing at Block Pramukh husband remains unsolved even after 20 days
कप्तानगंज। ब्लॉक प्रमुख के पति भोला कुमार निषाद पर हुई कथित फायरिंग की घटना के 20 दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मामले में शुरुआत में सक्रिय दिख रही पुलिस की जांच अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मामले में नामजद आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों के सत्ता पक्ष से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शुरुआत में कप्तानगंज थाना पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया था। घटनास्थल और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, फॉरेंसिक जांच में वाहन के शीशे पर गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बाद घटना की परिस्थितियों को लेकर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। प्रमुख पति की ओर से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपियापार गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामशंकर यादव समेत तीन लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ भी की, लेकिन अब तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी। वहीं, भोला निषाद का कहना है कि उन पर हुए हमले के मामले में पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।

12 अक्तूबर की देर रात हुई थी फायरिंग

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीहा त्रिलोकपुर निवासी ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश निषाद के पति भोला कुमार निषाद भाजपा नेता हैं। उनके अनुसार, 12 अक्तूबर की देर रात वह स्कॉर्पियो से कस्बे से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। वाहन गांव के ही तरुण कुमार निषाद चला रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने पीछा करते हुए पीछे से दो राउंड फायरिंग की। वाहन में सवार दोनों लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।



घटना से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
श्यामकांत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed