फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case in attempt to demolish sugar mill's chimney

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Fri, 26 Nov 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Case in attempt to demolish sugar mill's chimney
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा पहुंचा ट्रक
रुधौली (बस्ती)। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बृहस्पतिवार सुबह एक मजदूर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन व शव को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग का एक लेन बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार रुधौली नगर पंचायत के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी 28 वर्षीय रामू गौड़ डिवाइडर के बीचों-बीच खड़ा होकर ट्रैक्टर पीछे करवा रहा था। अचानक बस्ती की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह व चेयरमैन धीरसेन निषाद ने मौत की पुष्टि के लिए उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चार मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
रामू की मौत के बाद पत्नी सहित चार मासूमों के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले रामू के पास न तो कोई सुविधा है और न ही जमा पूंजी। ऐसे में 11 वर्षीय रिचा, नौ साल की जाह्नवी, सात साल के कल्लू समेत एक दुधमुहे बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी पत्नी शांति के कंधे पर आ गई है। नगर पंचायत के चेयरमैन धीरसेन निषाद ने रामू के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed