{"_id":"617847e2cac086715f3b0ebd","slug":"case-for-kidnapping-two-teenage-girls-basti-news-gkp414346168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरियों को अगवा करने के आरोप में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किशोरियों को अगवा करने के आरोप में केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो किशोरियों को अगवा करने के आरोप में केस
पुरानी बस्ती व वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
बस्ती। पुरानी बस्ती व वाल्टरगंज पुलिस ने दो किशोरियों के घर से लापता होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक युवक सात अक्टूबर को बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की है।
वहीं वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि 17 वर्षीय भतीजी 24/25 अक्टूबर की रात बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका भी जताई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।