{"_id":"689b8d189535c7d7790704b7","slug":"case-filed-on-the-charge-of-embezzling-rs-52-lakh-accused-absconding-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141912-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 52 लाख रुपये लेकर हड़पने के आरोप में केस, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 52 लाख रुपये लेकर हड़पने के आरोप में केस, आरोपी फरार
विज्ञापन
- कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र में जमीन बैनामा करने और ब्याज देने का झांसा देकर 52 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कोतवाल दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि दो अलग-अलग तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
शहर कोतवाली के मड़वानगर निवासी अमरजीत सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 35 लाख 60 हजार रुपये गौरव प्रजापति निवासी मड़वानगर ने उनसे यह कहकर लिया कि इस रकम का दस प्रतिशत मासिक ब्याज देंगे। पैसा लेने के बाद हड़प लिया। इस काम में गौरव प्रजापति के साथ उसके परिवार के लोग भी शामिल थे। बाद में आरोपी प्रजापति अपनी पत्नी व बच्चों के साथ फरार हो गया।
कोतवाली के भुअर निरंजननुर निवासी बब्लू चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मड़वानगर निवासी गौरव प्रजापति ने अलग-अलग तिथियों में उसने साढ़े सोलह लाख रुपये जमीन के बैनामे के नाम पर ले लिए। बाद में जमीन का बैनामा नहीं किया और पैसा हड़प लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने गौरव प्रजापति निवासी मड़वानगर व अन्य के खिलाफ पैसा हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।