{"_id":"68e036399d7ed8e809059812","slug":"case-filed-on-court-order-basti-news-c-7-1-gkp1014-1091476-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
Sat, 04 Oct 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। भुसुड़ी उर्फ रायनगर निवासी आरती देवी ने आरोप लगाया कि उनके विपक्षियों ने 16 जून को पुराने भूमि विवाद को लेकर उन्हें धमकाया, अपशब्द कहे और मारपीट की। आरती देवी के अनुसार, आरोपियों ने उनके घर में डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की और दरवाजा तोड़कर सामान को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में वह बेहोश हो गईं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नीलम, रमाकांत, जितेंद्र और मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की तफ्तीश जारी है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
बाइक की टक्कर से बालक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर कलवारी गांव के पास दशहरा मेला देखने आया 10 वर्षीय बालक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम लगभग 7 बजे अंश (10 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत सोनकर निवासी कलवारी मुस्तहकम थाना कलवारी बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी बहादुरपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन