फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed in the matter of embezzling 12 lakhs in the name of job

Basti News: नौकरी के नाम पर 12 लाख हड़पने के मामले में केस

Fri, 18 Jul 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 18 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case filed in the matter of embezzling 12 lakhs in the name of job
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने नौकरी के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के चननी सियारोबास निवासी मीरा कुमारी पत्नी काशी प्रसाद ने तहरीर देकर बताया है कि उनके बेटे अमन कुमार गौतम से नौकरी दिलाने के नाम पर विपक्षियों ने 13 लाख रुपये ले लिया। नौकरी न लगने पर जब उन्होंने पैसे की मांग की तो जानमाल को क्षति पहुंचाने की धमकी दी। बाद में समझौता होने पर एक लाख रुपये वापस किए। शेष 12 लाख रुपया अभी तक नहीं दिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर बल्ली पट्टी निवासी मो. अशरफ खां, रामसरन और वसीम इकबाल अहमद पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में जानलेवा हमला, एक गंभीर
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने रास्ते के विवाद को सोनौरा पाठक गांव में मारपीट के मामले में दस लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव के राकेश पाठक ने तहरीर दी है कि बुधवार को घर पर महिलाएं अकेली थीं। विपक्षी रास्ते के विवाद में लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर आ गए। अपशब्द कहते हुए मारने को दौड़ाया तो पत्नी व बहू भाग कर घर में चली गईं। रात करीब साढ़े आठ बजे फिर से आए। बेटे अंकुर पाठक व अंकित पाठक, पत्नी राधिका पाठक, रिश्तेदार बद्रीनाथ मिश्रा व रत्नेश त्रिपाठी को अपशब्द कहने लगे। मना करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। अंकुर पाठक (26) को गंभीर चोट आई है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी करन पाठक, दीपक पाठक, विजय पाठक, अजय पाठक, सुनीता पाठक, अमित पाठक, अनिरुद्ध, मुनिजर, दीपक और उमापति पाठक के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

गर्दन पर चाकू रखकर महिला से दुष्कर्म का आरोप
बस्ती। नगर थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर थानाक्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने तहरीर देकर बताया है कि 28 अप्रैल 2025 की शाम करीब सवा सात बजे वह शौच के लिए नदी के किनारे गई थीं। आरोप है कि तभी आरोपी राजीव उर्फ करन वहां पहुंचा और पीछे से उनका मुंह पकड़ लिया। चाकू गर्दन पर सटाकर जान से मारने की धमकी दी। उससे दुष्कर्म किया। नदी के किनारे शौच के लिए आई ननद शोर सुनकर आई तो आरोपी ने किसी से कुछ बताने पर दोस्तों के साथ दुष्कर्म की धमकी दी। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी राजीव उर्फ करन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की रोपाई कर लौट रही युवती से छेड़खानी
बस्ती। लालगंज पुलिस ने धान की रोपाई करने गई युवती से छेड़खानी का केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की महिला ने तहरीर दी है कि 12 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे धान की रोपाई कर घर लौट रही थी। आरोप है कि तभी इसी गांव के रोशनलाल व दिनेश ने बेटी को रास्ते में रोक लिया। उसके साथ अश्लील हरकत क। शोर मचाकर किसी तरह वहां से भाग कर घर आई और घटनाक्रम बताया। इसकी उलाहना देने आरोपितों के घर जाने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने रोशनलाल, दिनेश समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
वर्चस्व के लिए फायरिंग के आरोप में केस
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के तेनुआ में पुरानी रंजिश व वर्चस्व को लेकर फायरिंग के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। तेनुआ के शिव पूजन शुक्ल ने तहरीर दी है कि मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुरानी रंजिश व वर्चस्व को लेकर गांव के ही अभिनव पाल उर्फ विनय पाल व तीन अन्य अज्ञात लोगों ने उनके दरवाजे पर पहुंचकर गोली चला दी। जान बचाने के लिए तख्ते के नीचे घुस गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार के परशुराम शुक्ला व रत्नेश शुक्ला पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिनव पाल उर्फ विनय पाल निवासी तेनुआ और तीन अन्य कार सवार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
बैनामा के नाम पर 40.70 लाख हड़पने का आरोप
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने बैनामा के नाम पर 40 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का केस दर्ज किया है। गोरखपुर के शाहपुर थाना के खरैया पोखरा निवासी राजीव चौरसिया ने तहरीर दी है कि विपक्षियों ने कूटरचना व धोखाधड़ी करके उनसे 40 लाख 70 हजार रुपये ले लिया और जमीन का बैनामा नहीं किया। पैसा मांगने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। अपने रिश्तेदार सोमई, रीता के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश के तहत इस जमीन का हिब्बानामा पूजा देवी के पक्ष में कर दिया, जो सुशीला देवी की बहू हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुशीला देवी, अरविंद कुमार, पूजा देवी निवासी हवेली खास थाना कोतवाली, सोमई, रीता देवी निवासी बागडीह कुंवर थाना गौर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
मारपीट के मामले में केस दर्ज
सोनहा। स्थानीय पुलिस ने पैसे की लेनदेन में मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के भिवांपार गांव के राजाराम पुत्र भगेलू का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उनकी बेटी शारदा देवी पत्नी कुंवरलाल थाना क्षेत्र के चिरई बुजुर्ग ने बकाया पैसा मांगने को लेकर गांव के राम पुजारी, आशा व मनीषा गाली देते हुए लाठी डंडे से मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया तीन के खिलाफ मारपीट, अपशब्द व जानमाल की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के छपनी मरवटिया के राम भजन की पुत्री मानसी वर्मा की ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज कराया है। तहरीर में कहा है कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व गोंडा जनपद के छपिया थानाक्षेत्र के कोइरीपुर में पवन वर्मा के साथ हुई। ससुराल में कुछ दिन बीतने के बाद लोग कम दान-दहेज का ताना देते रहे। 27 मई को ससुराल में पंचायत भी हुई। उसके बावजूद पति पवन कुमार, सास सिताबा देवी, ससुर रामसहाय वर्मा, देवर शिवकुमार-राजकुमार और छपिया थानाक्षेत्र के शेखापुर गांव निवासी विनय कुमार वर्मा ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया है कि केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद

दिन में मकान का ताला तोड़कर जेवर व कपड़े चोरी
सोनहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनरही जंगल गांव के केवटहिया में बृहस्पतिवार दोपहर में मकान का ताला तोड़कर गहने व कपड़े चोरी हो गए। गांव निवासी पटेश्वरी प्रसाद निषाद ने बताया कि गांव के चौराहे पर ही चाय की दुकान है। पति पत्नी दोनों सुबह दुकान पर चले आए और बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर में पत्नी बेबी देवी घर पर भोजन करने गई तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed