फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against three people for assault

Basti News: मारपीट के आरोप में तीन लोगों पर केस

Thu, 26 Jun 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 26 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three people for assault
कलवारी। थाना क्षेत्र के भेंड़वा गांव में मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव के कुंभकरण यादव ने तहरीर दी है कि रविवार की शाम उनके नाती अभिषेक तथा गांव के ही आकाश से मामूली बात पर गाली गलौज हो रही थी। उनकी पत्नी प्रभावती दोनों को समझाने लगीं। इसी दौरान आकाश, उनकी माता चंदा देवी तथा पूजा यादव ने मिलकर प्रभावती को मारा पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभावती को सीएचसी कुदरहा ले गए। स्थित में सुधार न देख, सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी गायघाट राममणि उपाध्याय को दी गई है। संवाद
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में चोरी, केस दर्ज

बभनान। कस्बे के स्टेशन रोड पर मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई। दुकानदार हरीश कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, छपिया थाना क्षेत्र के मूढ़ाडीहा के हरीश कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी कि वह 24 जून की रात दुकान बंद करके घर चला गया था।सुबह दुकान खोला तो चोरी की जानकारी हुई। छत के नीचे दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर 80 पीस मोबाइल, रिपेयरिंग के लिए आए 15 से 20 सेट एंड्रायड मोबाइल, ईयर बड, पावर बैंक, चार्जर, पेन ड्राइव एवं मोबाइल एसेसरीज, बैटरी, कलर टीवी, स्मार्ट वाच उठा ले गए है। थानाध्यक्ष छपिया संजीव वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

रानीपुर लाद में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने रानीपुर लाद गांव में हुई चोरी की वारदात में केस दर्ज किया है। इसी गांव के रितेश कुमार सिंह ने तहरीर दी है कि 22 जून को उनकी मां खाना खाकर रात में सो गईं। सुबह जागने पर देखा कि मकान के पीछे वाले कमरे में लगी खिड़की की जाली ग्रिल और शीशा तोड़कर चोर अंदर घुस गए थे। कमरों में चार अलमारियों में रखे जेवरात व साठ हजार नकदी निकाल ले गए थे। यह रकम गोरखपुर में भर्ती बीमार भाई को भेजने के लिए रखी थी। कई जरूरी कागजात भी चोरी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को बहलाकर भगाने में चार नामजद

बस्ती। नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर दी है कि विपक्षी अन्य लोगों के सहयोग से 14 जून को उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। 15 जून की सुबह करीब छह बजे सल्टौआ ब्लॉक के पास छोड़ गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली क्षेत्र के मनदीप समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
पुरानी रंजिश में रास्ते में रोककर पीटा
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने गांवगोड़िया में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। पुरानी बस्ती के परसा तकिया निवासी अतीकुर्रहमान ने तहरीर देकर बताया हे कि उनका बेटा मो. ताजदार उर्फ मुल्तान 23 जून को घर आ रहा था। आरोप है कि गांवगोड़िया से रोड की तरफ मुड़ते ही पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उनके बेटे को अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कैफ कुरैशी निवासी दक्षिण दरवाजा, रोहित, शैफ निवासी रेलवे स्टेशन और अरमान निवासी गांधीनगर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। कोदई गांव निवासी राजेश यादव ने तहरीर दी है कि उनके पिता सतीराम आठ मार्च को बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि विपक्षी ने प्रतिबंधित ब्लेड तार से खेत को घेर रखा था। साथ ही करीब दस मीटर लंबा तार सड़क को क्राॅस कर दूसरे खेत तक ले गया था। यह तार पिता को नजर नहीं आया और इससे टकराकर पिता बाइक से गिर गए और घायल हो गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कोदई गांव निवासी डोलई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दो लोगों पर मारपीट का केस दर्ज
सोनहा। पुरानी रंजिश में मारपीट के मामले में सोनहा पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। वादिलजोत गांव की गया देवी पत्नी संतराम का आरोप है कि मंगलवार दोपहर एक बजे गांव पुरानी रंजिश को लेकर गांव की सुमन पत्नी लल्लू प्रसाद ने बेटे सुरक्षा चौधरी के साथ मिलकर गाली गलौज देते हुए लात-घूसे से मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी दी। संवाद
मारपीट कर ट्रैक्टर को किया क्षतिग्रस्त
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट व तोड़फोड़ की घटना में केस दर्ज किया है। अवस्थीपुर निवासी बलिराम यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। उनके ट्रैक्टर को आगे-पीछे से टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने गांव के राजेश यादव, मुलायम, अजय और बजरंगी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

आपसी विवाद भाइयों में मारपीट
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के आमा गांव में आपसी विवाद को लेकर भाइयों में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित 30 वर्षीय प्रेम चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बुधवार को सुबह मेरे भाई ने मुझे तथा मेरी पत्नी प्रिया को भी मारा पीटा, जिससे हम दोनों घायल हो गए। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। संवाद

करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पेड़ा खरहरा गांव में बुधवार को देर शाम को घर की बिजली का तार ठीक करते समय 50 वर्षीय हनुमान को करंट लग गया। आनन-फानन परिजन जिला अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि करंट लगने के बाद वह गिर पड़े। जिसे देख घर के लोग डंडे से तार को हटाकर अलग किया और जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संवाद


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed