फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against four persons including Saunghat BDO

Basti News: साऊंघाट बीडीओ समेत चार पर केस दर्ज

Sat, 05 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 05 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four persons including Saunghat BDO
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने साऊंघाट के बीडीओ समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि गबन व धोखाधड़ी की शिकायत करने पर बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान के पति ने जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन

गाऊखोर ग्राम पंचायत के राना चौधरी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान शशिकला सिर्फ नाम की प्रधान हैं। उनका सारा कार्य उनके पति कृष्ण चंद्र कन्नौजिया करते हैं। आरोप है कि वह ग्राम प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फर्जी मास्टर रोल बनाते हैं।
विज्ञापन

उस पर प्रधान का हस्ताक्षर बनाकर धन आहरित करते हैं। इनके कार्य में ग्राम पंचायत सदस्य अर्जुन प्रजापति उनकी सहायता करते हैं। अर्जुन प्रजापति ने अपने मित्र प्रधान पति कृष्ण चंद कन्नौजिया की मदद से रास्ते के नाम पर इंटरलाकिंग को अपने दरवाजे पर लगवा दिया। बीडीओ से शिकायत करने पर फर्जी केस में जेल भिजवा देने की धमकी देने लगे। ग्राम विकास अधिकारी ललिता मौर्या की उपस्थिती में जांच हुई तो उन्होंने भी सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत से नाराज प्रधान के पति कृष्ण चंद कन्नौजिया व ग्राम पंचायत सदस्य अर्जुन प्रजापति ने 20 अक्तूबर को करीब 10 बजे दिन में उसके घर पर चढ़ कर अपशब्द कहते हुए मारने को टूट पड़े। जब भाग कर घर में घुसा तो वे लोग भी घर में घुस कर मारने लगे और कहे कि पुनः शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed