{"_id":"60df530a8ebc3e87bb6cac42","slug":"case-file-against-five-people-basti-news-gkp4004286199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में पांच पर केस दर्ज, रुधौली व वाल्टरगंज थानाक्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में पांच पर केस दर्ज, रुधौली व वाल्टरगंज थानाक्षेत्र का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में पांच पर केस दर्ज, रुधौली व वाल्टरगंज थानाक्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज व रुधौली थानाक्षेत्र में भूमि को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गंधरिया फैज निवासी रामनरेश का आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे मुकेश को उसके हिस्से की तीन बीघे जमीन दे दिया है। मगर वह इससे ज्यादा खेत चाह रहा है। खेत की मांग करते हुए उसने अपशब्द कहा और मारने पीटने के लिए उतारू हो गया। जमीन नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, रुधौली के पड़री निवासी मातिवर ने तहरीर देकर पैमाइश का पत्थर उखड़ने का आरोप लगाया। आरोप है कि रौनहिया निवासी रफीक अहमद, उजेर अहमद, अब्दुल खालिक और भुसुड़ी उर्फ रायनगर निवासी अब्दुल मजीद ने पक्की पैमाइश में लगे पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। ऐसा करने से मना करने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।