{"_id":"5f8345ba8ebc3e74f561fadb","slug":"case-basti-news-gkp369008557","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत छह पर केस
विज्ञापन
रुधौली क्षेत्र के पचारी खुर्द गांव की घटना, मायके पक्ष ने झाड़-फूंक के चक्कर में बेटी को मारने का लगाया आरोप
एजेंसी-संवादसूत्र
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और झाड़-फूंक के नाम पर कुछ खिलाकर हत्या का मुकदमा रुधौली पुलिस ने दर्ज किया है। जानकारी होने पर मृतका के पिता भी पहुंचे और दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच ससुरालियों और कानपुर से आए तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली के सोनूपार निवासी राघव प्रसाद दुबे की बेटी पूजा (24) का विवाह रुधौली के पचारी खुर्द निवासी मदनेश कुमार द्विवेदी उर्फ गोपाल के साथ तीन जनवरी 2020 को हुआ था। राघव प्रसाद दुबे ने तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में उपहार दिए। चार पहिया वाहन भी दिया था। पति, देवर किशन, ससुर अन्नतधर द्विवेदी, ननद महिमा, चचेरे ससुर प्रहलाद द्विवेदी मिलकर महंगे मॉडल की कार को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि सात अक्टूबर को देवर किशन कानपुर से एक सोखा को घर लेकर आया। सभी पूजा को एक ताबीज पहनाने के लिए बाध्य कर रहे थे। लेकिन पूजा को इन सब बातों पर यकीन नहीं था और मायके भेजने की जिद करने लगी। इसे लेकर सबने उसे मारापीटा और जबरन उसे कुछ खिला-पिला दिया। इससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर नौ अक्टूबर को जिला अस्पताल लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनका आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर दहेज के लिए पूजा की हत्या की है।