{"_id":"63c1980bbec0fd50861d5179","slug":"case-against-yougman-basti-news-gkp4642405146-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पत्नी के जहरीला पदार्थ खाने में गांव के युवक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पत्नी के जहरीला पदार्थ खाने में गांव के युवक पर मुकदमा
विज्ञापन
पत्नी के जहरीला पदार्थ खाने में गांव के युवक पर मुकदमा
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने हड़िया चौराहे की एक महिला को आत्महत्या पर विवश करने के आरोप में उसके कथित प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में मृतका के पति ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है।
हड़िया चौराहा निवासी मृतका के पति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के चंदन से उसकी पत्नी का प्रेम संबंध था। जिसे लेकर परिवार में अक्सर कलह रहता था। आरोप है कि चंदन के चलते ही पांच जनवरी को उसकी पत्नी ने चौराहे पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर चंदन ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भी जब उसकी हालत बिगड़नेे लगी तो चंदन उसे छोड़कर भाग गया और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महेंद्र का कहना है कि पुलिस के जरिए सूचना पाकर वह अपनी पत्नी का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवाया जिससे फुरसत मिलने पर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।