फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against five for harassment for dowry

दहेज के लिए उत्पीड़न के आरोप में पांच पर केस

Sun, 09 Oct 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Case against five for harassment for dowry
दहेज के लिए उत्पीड़न के आरोप में पांच पर केस
विज्ञापन

बस्ती। दहेज में पचास लाख रुपये मांगने और विवाहिता का उत्पीड़न करने के आरोप में पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि रुपये न मिलने के कारण ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे। यहां तक की उसके पति की दूसरी शादी कराने तक की धमकी देने लगे। पुलिस ने पीड़िता के पति सहित पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
पीड़िता रत्ना यादव ने पुरानी बस्ती थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी 17 जनवरी 2017 को पैथोलॉजी चलाने वाले कोतवाली थानाक्षेत्र के सुपेलवा निवासी सौरभ उर्फ पिंटू यादव के साथ हुई। पीड़िता ने बताया कि उस समय उनके ससुर राम लखन यादव उपनिदेशक उद्यान पद पर मेरठ में तैनात रहे। रत्ना का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी सास उर्मिला देवी, देवर कृष्णा और मायके में रहने वाली ननद प्रियंका ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। घर में काम करने वाली को हटाकर उनसे ही काम कराने लगीं।
विज्ञापन

इस बीच उनके दो पुत्र पैदा हुए। आरोप है कि उनके पति भी उन्हें पीटते और दूसरी शादी करने की धमकी देते थे। उन्हें तरह-तरह के ताने दिए जाते थे। पीड़िता का आरोप है कि 21 सितंबर को आरोपियों ने उनके ऊपर केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया। उन्होंने खुद को कमरे में बंद करके अपने भाई को सारी बात बताई। उनके भाई ने कॉल करके पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंची और उन्हें कमरे से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एसओ आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सौरभ उर्फ पिंटू यादव, ससुर राम लखन यादव, सास उर्मिला, देवर कृष्णा यादव और ननद प्रियंका पर केस दर्ज करके मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed