{"_id":"656e2b3e4bbc80d4e708ca14","slug":"case-against-driver-in-case-of-death-of-two-women-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7917-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो महिलाओं की मौत के मामले में वाहन चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो महिलाओं की मौत के मामले में वाहन चालक पर केस
Tue, 05 Dec 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने रविवार को बंजरिया गोसाई गांव के पास बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन के चालक पर केस दर्ज कर लिया है। हादसे में बाइक सवार सोहरता देवी (45) और फूला देवी (50) की मौत हो गई थी। सोहरता के बेटे कृष्ण कुमार ने थाने में तहरीर दी थी।
पैकोलिया के सलहदीपुर गांव निवासी पतिराम महुआ निवासी अपनी बुआ सोहरता देवी और फूला देवी को बाइक से अयोध्या लेकर गया था। सुबह करीब छह बजे वापस आते समय विक्रमजोत टूटी भीटी मार्ग पर बंजरिया गोसाईं गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सोहरता और फूला सड़क पर सिर के बल गिर गईं।
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पतिराम भी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने पतिराम की हालत नाज़ुक देख मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया था।