फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car hits motorcyclist; Commissioner rushes him to hospital.

Basti News: बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, कमिश्नर ने पहुंचाया अस्पताल

Wed, 07 Oct 2026 03:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Car hits motorcyclist; Commissioner rushes him to hospital.
विक्रमजोत। पितृपक्ष में गया में पिंडदान के बाद अयोध्या के भरतकुंड और अयोध्या दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार मंगलवार सुबह रमहटिया गांव के पास हाईवे पार कर रहे बाइक सवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रमहटिया गांव स्थित ढाबे के सामने गोडसरा शुक्ल निवासी ढाबा संचालक रोहित (21) बाइक से हाईवे की एक लेन से दूसरी लेन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अयोध्या से बस्ती की ओर जा रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और रोहित उछलकर करीब 20 मीटर दूर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन




हादसा देख अयोध्या से बस्ती मुख्यालय जा रहे आयुक्त ने करीब 200 मीटर आगे वाहन रोकवाया और वापस घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अपने सरकारी वाहन से विक्रमजोत हाईवे स्थित निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। साथ ही सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल सिंह को फोन कर मौके पर बुलाया और घायल को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक उपचार के बाद रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. अतुल सिंह ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed