{"_id":"67b0e3a4a9aecefc4106deed","slug":"car-collides-with-tractor-trolley-four-dead-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132047-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराई कार, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराई कार, चार की मौत
Sun, 16 Feb 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉली के पीछे निकला शामियाने का पाइप कार में घुसा-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती । पैकोलिया थाना क्षेत्र के बभनान-हर्रैया मार्ग पर बेनीपुर गांव के पास शुक्रवार की रात करीब 11:45 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक मुड़ने से पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत चार युवकों की मौत हो गई। ट्रॉली पर टेंट का सामान लदा हुआ था।
बताया जा रहा है कि ट्रॉली के बाहर टेंट के पाइप निकले हुए थे, जो कार के ऊपरी हिस्से में जाकर घुस गए। इससे कार कागज की तरह मुड़ गई। उसमें सवार चारों को कार की बॉडी काटकर मुश्किल से निकाला जा सका। सूचना मिलते ही एसपी अभिनंदन और सीओ हर्रैया संजय सिंह के अलावा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात गौर क्षेत्र के बभनान कस्बे के बागेश्वरनाथ नगर वार्ड के 22 वर्षीय सोमनाथ निषाद, उसके बड़े भाई 25 वर्षीय मोनू निषाद, अयोध्या जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर बड़ा निवासी 21 वर्षीय रोहित कुमार और गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र के खमरिया बुजुर्ग के 24 वर्षीय पवन कुमार के साथ दूसरे की कार लेकर हर्रैया की तरफ निकले। बेनीपुर गांव के पास बभनान की तरफ से टेंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक दाहिने तरफ मुड़कर बेनीपुर गांव की तरफ जाने लगी। उसी समय पहुंची कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग होकर पलट गई। ट्रॉली का एक पहिया भी निकल गया था।