{"_id":"656f6fd2b1f608fe7c095d74","slug":"car-collides-with-parked-truck-three-wedding-guests-including-grooms-brother-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7991-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, दूल्हे के भाई समेत तीन बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, दूल्हे के भाई समेत तीन बराती घायल
Wed, 06 Dec 2023 04:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 06 Dec 2023 04:38 PM IST
सार
अभय मिश्रा निवासी छबिलहा ,कन्हैया दूबे निवासी नगहरा अपने मित्र कोतवाली क्षेत्र के रौता चौराहा निवासी अभिजात पांडेय के साथ उनके भाई की शादी में संतकबीरनगर के उमरिया बाजार बरात जा रहे थे। मुंडेरवा से महादेवा की तरफ जाते समय लहरी गांव के पास खड़े ट्रक में कार जा टकराई।
विज्ञापन
मुंडेरवा -महादेवा मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बरातियों की कार
विस्तार
बस्ती जिले में मुंडेरवा मार्ग पर मंगलवार रात करीब 7:30 बजे लहरी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक में टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए। कार से बरात जा रहे दूल्हे के भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को ओपेक हॉस्पिटल कैली ले जाया गया है। जहां से एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, अभय मिश्रा निवासी छबिलहा ,कन्हैया दूबे निवासी नगहरा अपने मित्र कोतवाली क्षेत्र के रौता चौराहा निवासी अभिजात पांडेय के साथ उनके भाई की शादी में संतकबीरनगर के उमरिया बाजार बरात जा रहे थे। मुंडेरवा से महादेवा की तरफ जाते समय लहरी गांव के पास खड़े ट्रक में कार जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क की दूसरे तरफ चली गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग एवं राहगीर एकत्रित हो गए। घायलों को निजी वाहन से ओपेक हॉस्पिटल कैली ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देख अभिजात पांडेय को डॉक्टर ने लखनऊ मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।